मुंबई एयरपोर्ट व नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच शुरू होगी मेट्रो सेवा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई-नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच दौड़ेगी मेट्रो, 30 मिनट में तय होगा सफर! 22,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू

Mumbai Metro Line 8: मुंबई और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच की दूरी अब मिनटों में सिमटने वाली है। सिडको के बजट में मेट्रो लाइन-8 और अन्य कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को मिली बड़ी रफ्तार।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai To Navi Mumbai Airport Metro: मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-8 प्रोजेक्ट की जल्द शुरुआत होने वाली है। सिडको द्वारा पेश किए गए वार्षिक बजट में भी नवी मुंबई में मेट्रो 8 एवं अन्य बड़े रोड प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी गई है। उल्लेखनीय है कि दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो को सीएम की अध्यक्षता वाली इंफ्रा कमेटी ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना शहर के परिवहन नेटवर्क को नई दिशा देने वाली होगी।

35 किमी लंबी भूमिगत व एलिवेटेड मेट्रो

मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट को सीधे जोड़ने वाली 35 किमी लंबी मेट्रो परियोजना में 6 भूमिगत और 14 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए 30.7 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर लगभग 388 करोड़ रुपये रुपए का अनुमान है।

भूमिगत और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्लान

इस परियोजना के तहत 9.25 किलोमीटर हिस्सा मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 से घाटकोपर (पूर्व) तक भूमिगत होगा, जबकि 24.63 किलोमीटर हिस्सा घाटकोपर (पश्चिम) से नवी मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 तक एलिवेटेड बनाया जाएगा।

3 साल में पूरा करने का लक्ष्य

इस परियोजना के लिए आवश्यक सभी स्वीकृतियां और भूमि अधिग्रहण 6 महीने के भीतर पूरे किए जाने का निर्देश दिया गया है। अगले 3 साल में इस मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 22 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की प्लांनिग है। इससे मुंबई और नवी मुंबई के बीच आम आदमी का सफर आसान और तेज हो जाएगा। वैसे समुद्र में बने 21 किमी के सबसे बड़े मुम्बई ट्रांसहर्बर लिंक (एमटीएचएल) के माध्यम से मुंबई से नवी मुंबई का सफर आसान हुआ है।

30 मिनट में तय होगा सफर

मुंबई मेट्रो लाइन 8 को 'गोल्ड लाइन' भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल करने से दोनों हवाई अड्डों के बीच यात्रा का समय 75% तक कम हो जाएगा। फिलहाल, सड़क मार्ग से दोनों हवाई अड्डों के बीच यात्रा करने में लगभग 120 मिनट लगते हैं। गोल्ड लाइन से यात्रा करने पर एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में 30 मिनट लगेंगे।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा