मुंबई मेगा ब्लॉक  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई सेवाएं रहेंगी रद्द

Mumbai Mega Block: मुंबई में 6 सितंबर को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक रहेगा। मुख्य और हार्बर लाइन की कई लोकल सेवाएं प्रभावित या रद्द रहेंगी, जबकि पनवेल-कुर्ला के बीच विशेष लोकल चलेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Central Railway Mega Block: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल पर रविवार, 6 सितंबर को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए लोकल रेल मार्गों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मुख्य लाइन और हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से बदलावों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

मुख्य लाइन पर

सीएसएमटी-विद्याविहार अप एवं डाउन धीमी लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से चलने वाली डाउन धीमी लोकल को विद्याविहार तक फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। वहीं, घाटकोपर से सीएसएमटी जाने वाली अप धीमी सेवाओं को भी विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

हार्बर लाइन पर

सीएसएमटी-चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन लाइन पर सुबह 11.40 से शाम 4.40 बजे तथा अप लाइन पर सुबह 11.10 से शाम 4.10 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर, पनवेल, बांद्रा और गोरेगांव जाने वाली तथा इन स्थानों से सीएसएमटी आने वाली कई सेवाएं निलंबित रहेंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक के दौरान पनवेल-कुर्ला के बीच प्रत्येक 20 मिनट में विशेष लोकल चलाई जाएगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मुख्य लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा की अनुमति रहेगी। ट्रांस-हार्बर और उरण पोर्ट लाइन की सेवाएं रविवार की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained