संडे को लोकल से निकलने से पहले सावधान! मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, जानें मेन और हार्बर लाइन का पूरा शेड्यूल

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई में रविवार को मध्य रेलवे के मुख्य और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। ट्रेन का शेड्यूल, समय और डायवर्जन की पूरी जानकारी पढ़कर ही यात्रा की योजना बनाएं।
mumbai local train central railway harbour line sunday mega block schedule
मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Harbour Line Sunday Mega Block: मध्य रेल के मुंबई मंडल पर रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके चलते मुख्य और हार्बर लाइन की कई उपनगरीय सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना ब्लॉक को ध्यान में रखकर बनाएं।

मुख्य लाइन पर ब्लॉक

सीएसएमटी–विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो लोकल को सीएसएमटी और विद्याविहार के बीच डाउन फास्ट लाइन से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी।

वहीं, घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक चलने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन से चलेंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल तथा भायखला स्टेशन में ठहरेंगी।

mumbai local train central railway harbour line sunday mega block schedule
Wardha News: प्रवेश द्वारों पर ताले, कुलपति की गाड़ी रोकी; प्रदर्शन के दौरान मचा घमासान, 6 छात्रों पर केस

हार्बर लाइन पर ब्लॉक

कुर्ला–वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल जाने वाली तथा वापसी की कई सेवाएं रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा हेतु सीएसएमटी–कुर्ला–सीएसएमटी और पनवेल–वाशी–पनवेल के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। हार्बर लाइन के यात्री ठाणे–वाशी/नेरुल मार्ग से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक यात्रा कर सकेंगे।

मध्य रेल ने कहा कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और यात्री सुरक्षा के लिए मेगा ब्लॉक आवश्यक है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद जताया है।

mumbai local train central railway harbour line sunday mega block schedule
गड्ढे भरने आया था डंपर खुद ही 12 फीट गहरे गड्ढे में समाया! वायरल VIDEO देख भड़के नेटिजन्स, प्रशासन को घेरा

वैकल्पिक रूटों को ध्यान रखकर बनाएं योजना

संक्षेप में कहें तो, रविवार को रेलवे ट्रैकों के रख-रखाव और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मेगा ब्लॉक अत्यंत आवश्यक है। हालांकि, ब्लॉक के कारण सेंट्रल और हार्बर दोनों लाइनों के यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है।

ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए यही बेहतर होगा कि यात्री रेलवे द्वारा जारी की गई स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी और वैकल्पिक रूटों (जैसे ठाणे-वाशी/नेरुल) को ध्यान में रखकर ही अपने सफर की योजना बनाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com