मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

रविवार को मुंबई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर, कई रूटों पर मेगा ब्लॉक, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

Mumbai Mega Block: 30 अगस्त को मुंबई मंडल में मेन और ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। जानें प्रभावित लोकल और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्जन और समय में बदलाव की पूरी जानकारी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Mumbai Mega Block 30 August: मुंबई मंडल की ओर से विभिन्न इंजीनियरिंग और अनुरक्षण कार्यों के लिए 30 अगस्त रविवार को उपनगरीय रेलखंडों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

विद्याविहार–ठाणे के बीच 5वीं और 6वीं लाइन तथा ठाणे–वाशी/नेरुल के बीच अप-डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक के चलते कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मेन लाइन पर ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और 10-15 मिनट की देरी

मुख्य लाइन पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विद्याविहार और ठाणे के बीच 5वीं एवं 6वीं लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। डाउन दिशा की गोदान एक्सप्रेस, एलटीटी–जयनगर एक्सप्रेस, नेत्रावती एक्सप्रेस और काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस को विद्याविहार में डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट कर ठाणे में दोबारा 5वीं लाइन पर लिया जाएगा। इन ट्रेनों के 10 से 15 मिनट देरी से चलने की संभावना है।

अप दिशा में सोलापुर–सीएसएमटी वंदे भारत, सिंहगढ़, डेक्कन क्वीन, प्रगति, मंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी मुंबई मेल सहित कई ट्रेनों को ठाणे में अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों को भी विद्याविहार में दोबारा 6वीं लाइन पर लिया जाएगा और इनके गंतव्य तक पहुंचने में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है।

ट्रांस-हार्बर लाइन

ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे–वाशी/नेरुल/पनवेल के बीच अप-डाउन ट्रांस-हार्बर सेवाएं निलंबित रहेंगी। बेलापुर–उरण लाइन पर सेवाएं रविवार की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से ब्लॉक के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

यात्रियों से सहयोग की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना मेगा ब्लॉक के समयानुसार ही बनाएं और असुविधा से बचने के लिए ट्रेनों की ताजा स्थिति जांचकर ही घर से निकलें। ब्लॉक के दौरान यात्रियों को होने वाली अस्थाई असुविधा के लिए खेद जताते हुए रेलवे ने सुचारू और सुरक्षित रेल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा