नायगांव में महिला को ट्रेन के नीचे धकेलने की घटना से सुरक्षा पर सवाल।
मुंबई रेलवे के RPF-GRP में 2,559 पद खाली।
महिला कोचों में गश्त, CCTV निगरानी और त्वरित मदद की मांग तेज।
Mumbai Local Train Women Safety Issue: मुंबई की लाइफलाइन लोकल में सफर करने वाली लाखों महिलाओं के बीच आज खौफ का माहौल है। रेलवे प्रशासन लेडीज कोच, सीसीटीवी कैमरे, हेल्पलाइन और पैनिक बटन जैसे तमाम इंतजामों के दावे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत में महिला सुरक्षा सिर्फ कागजों में सिमटी नजर आती हुई नजर आ रही है।
नायगांव स्टेशन पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को चलती ट्रेन के नीचे धकेले जाने और इस हादसे में उसका हाथ कटने की दिल दहला देने वाली घटना ने रेलवे के इन सुरक्षा दावों की पूरी तरह पोल खोल दी है।
क्योंकि मुंबई रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आरपीएफ और जीआरपी में कुल 2,559 पद खाली पड़े हैं। महिला सुरक्षा के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन पर सख्ती से अमल करना भी उतना ही जरूरी है।
लेडीज कोच में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, खासकर रात के समय नियमित गश्त और शिकायतों पर कार्रवाई करने वाली व्यवस्था समय की मांग है। लेकिन, आरपीएफ और जीआरपी में बड़े पैमाने पर खाली पड़े पदों के कारण मौजूदा सुरक्षा तंत्र पर भारी दबाव है।
सीसीटीवी कैमरे लगाना काफी नहीं यात्रियों का कहना है कि महिलाओं की सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन और रेल मदद प्रणाली मौजूद है, पर आपात स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए। इसी तरह रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे कैमरे लगाना काफी नहीं है, बल्कि उन पर लगातार निगरानी रखना और संदिग्ध हलचल दिखते ही तुरंत जवानों को मौके पर भेजना आवश्यक है।
यात्रियों की मांग है कि आईवीआरएस प्रणाली के लंबे विकल्पों में उलझने के बजाय सीधे संबंधित सुरक्षा एजेंसी से बात होने की सुविधा मिले। शिकायत मिलते ही तुरंत मदद पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करना होगा। महिला डिब्बों में पैनिक बटन लगाने की योजना प्रस्तावित है, जिसे दबाने पर मोटरमन, गार्ड और आरपीएफ कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट मिल सके।
रेल प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए और कितनी गंभीर घटनाओं का इंतजार कर रहा है। ऐसे दोषियों को कड़ी सजा मिले और रेलवे पीड़ित महिला के पुनर्वास की जिम्मेदारी लेते हुए उसे नौकरी दे। उन्होंने गृह मंत्री से पुलिस बल की संख्या तुरंत बढ़ाने की अपील की।लता अरगडे, अध्यक्ष, उपनगरीय प्रवासी महासंघ
इस घटना ने प्रशासन की 66 इस घटना ने प्रशासन कर दिए हैं। रात में लेडीज कोच में गश्त नहीं होती, क्या प्रशासन हादसों के बाद ही जागेगा। महिलाओं को कागजी योजनाओं के बजाय जमीनी स्तर पर सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए।वंदना सोनवणे, अध्यक्ष, महाराष्ट्र रेल्वे महिला प्रवासी संगठन
मध्य और पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन में आरपीएफ के 7।042 मंजूर पदों में से 5,226 भरे है, जबकि 1,816 पद खाली है। इसमें पश्चिम के 520 और मध्य रेलवे के 1,296 पद शामिल है। जीआरपी में 4,243 मंजूर पदों में से 3,500 कार्यरत हैं और 743 पद रिक्त है। आरपीएफ और जीआरपी के कुल 2,559 पद खाली पड़े हैं।