मुंबई लाेकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई की भारी बारिश भी क्यों नहीं रोक पाई लोकल ट्रेनों का पहिया? CPRO ने दी पूरी जानकारी

Railway Monsoon Preparation: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बावजूद पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें बिना रुके दौड़ती रहीं। CPRO विनीत अभिषेक ने सीक्रेट प्लानिंग और माइक्रो टनलिंग तकनीक को श्रेय दिया है।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Local Trains Did Not Stop In Rain: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद पश्चिम रेलवे की सबअर्बन और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने बताया कि मानसून से पहले की गई व्यापक तैयारियों और विभिन्न स्थानों पर तैनात समर्पित कर्मचारियों की वजह से ट्रेन परिचालन पर बारिश का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

विनीत अभिषेक ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान पश्चिम रेलवे के कई इलाकों में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। बोरीवली से विरार के बीच लगभग 200 से 250 मिमी तक बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में 150 से 200 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बावजूद पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें बिना किसी रुकावट के लगातार चलती रहीं। यह संभव इसलिए हो सका क्योंकि रेलवे ने पूरे वर्ष मानसून की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया था। इसके तहत माइक्रो टनलिंग, नए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, ड्रेनों की नियमित सफाई और कीचड़ हटाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य पहले ही पूरे कर लिए गए थे।

जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर विशेष स्टा की तैनाती

सीपीआरओ ने बताया कि भारी बारिश के दौरान रेलवे ने संवेदनशील और जलभराव की आशंका वाले सभी स्थानों पर विशेष स्टाफ की तैनाती की थी। इसमें स्टेशन स्टाफ, इंजीनियरिंग विभाग, सिग्नलिंग विभाग और ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़े कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहे। महत्वपूर्ण पुलों, ट्रैक और अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निर्णय लेकर ट्रेन परिचालन को प्रभावित होने से बचाया जा सके।

इमरजेंसी स्टाफ भी था तैनात

यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के संबंध में विनीत अभिषेक ने बताया कि भारी बारिश के दौरान स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए विभिन्न विभागों के इमरजेंसी स्टाफ को प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर तैनात किया गया था। यदि ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार का बदलाव होता है तो ऐसे कर्मचारी यात्रियों को जानकारी देने, भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं।

माइक्रो टनलिंग से तेज हुइ जल निकासी

विनीत अभिषेक ने बताया कि शनिवार को कुछ स्थानों पर मामूली जलभराव की स्थिति जरूर बनी थी, लेकिन मानसून से पहले किए गए माइक्रो टनलिंग कार्य और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हाई कैपेसिटी पंपों की मदद से पानी की निकासी तेजी से की गई। कई स्थानों पर पुलों के नीचे पानी का स्तर बढ़ गया था, लेकिन इसके बावजूद कहीं भी जलभराव के कारण मुंबई लोकल ट्रेन परिचालन बाधित नहीं हुआ और सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

रेलवे के अनुसार, शहर में भारी बारिश के कारण जहां सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं रेलवे की पूर्व तैयारियों, सतर्क निगरानी और कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई के चलते उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बिना किसी बड़े व्यवधान के जारी रहा। रेलवे प्रशासन ने कहा कि मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

-एजेंसी इकी रिपोर्ट से

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी