मुंबई लोकल ट्रेन  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

चलती मुंबई लोकल में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, सहयात्रियों ने चेन पुलिंग कर अंधेरी स्टेशन पर बचाई जान

Mumbai Local Train Incident: मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में पारिवारिक तनाव के चलते 25 वर्षीय युवक ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। सहयात्रियों की चेन पुलिंग और रेलवे पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई।

रूपम सिंह

Highlights

  • अंधेरी स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन में 25 वर्षीय युवक ने खुद को ब्लेड से घायल किया।

  • यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी।

  • रेलवे पुलिस ने घायल को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष पहुंचाया।

  • युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते खुद को चोट पहुंचाने की बात बताई।

  • युवक नागपुर के कामठी का निवासी, जेजे अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Andheri Railway Station News: मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में सोमवार शाम एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने युवक की हालत देखकर तुरंत चेन पुलिंग की और ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद रेलवे पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

चेन पुलिंग कर अंधेरी स्टेशन पर रोकी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, पश्चिम रेलवे की ट्रेन संख्या 92190 सोमवार शाम 6 बजकर 56 मिनट पर अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंची। इससे पहले यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी थी कि ट्रेन के एक डिब्बे में युवक ने खुद को जख्मी कर लिया है। यात्रियों की तत्परता के कारण ट्रेन को अंधेरी स्टेशन पर रोककर घायल को मदद पहुंचाई जा सकी।

महिला कांस्टेबल और सुरक्षा जवानों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल सरस्वती महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों के साथ ट्रेन में पहुंचीं और घायल यात्री की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद युवक को अंधेरी स्टेशन स्थित आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक और अंधेरी रेलवे पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पारिवारिक तनाव को बताया वजह

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान प्रफुल नेताजी झाडे के रूप में बताई। वह नागपुर जिले के कामठी का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा है और मुंबई के जेजे अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

युवक के मुताबिक, परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होने पर वह खुद को ब्लेड से घायल कर लेता है। हालांकि, घटनास्थल पर उसके पास से कोई ब्लेड बरामद नहीं हुआ।

यात्रियों की सतर्कता से टली अनहोनी

इस घटना में सहयात्रियों की तत्परता महत्वपूर्ण साबित हुई। समय पर सूचना देने और चेन पुलिंग करने से घायल युवक को स्टेशन पर ही चिकित्सा सहायता मिल सकी। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत