

HIGHLIGHTS
दिसंबर में कुल 11 दिनों की बैंक में छुट्टियां रहने वाली हैं
रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी रहेगी छुट्टी
न्यू ईयर से एक दिन पहले और क्रिसमस के दिन भी रहेगी छुट्टी
December Bank Holiday Dates 2026: दिसंबर बैंक हॉलिडे लिस्ट, रविवार और क्रिसमस के अलावा इन अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे और बैंक संबंधित ऑफलाइन काम नहीं हो पाएंगे। नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के चलते कई दिनों तक बैंक बंद रहे।
मंगलवार यानी 24 नवंबर को भी गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण कई शहरों में बैंक बंद हुए। वहीं साल के अंतिम महीने भी कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों में अवकाश घोषित किया गया है। इनमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी आपकी नजदीकी बैंक शाकाएं बंद रहेंगी।
दिसंबर के महीने में इन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं इसलिए अभी से ही बैंक संबंधित काम हो तो उस हिसाब से ही प्लानिंग करें। दिसंबर में 1, 3, 9, 11, 18, 19, 24, 26, 30 और 31 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं यानी कुल 10 दिन बैंक की छुट्टियां रहेंगी।
दिसंबर में 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे / राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में बैंक की छुट्टियां रहने वाली हैं। 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के मौके पर गोवा में बैंकों की छुट्टी है। 9 और 11 दिसंबर कोे लोसूंग / नामसूंग पर्व के मौके पर सिक्किम में बैंक हॉलीडे रहेगा।
इसके अलावा 18 दिसंबर को यू सोसो थाम पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में बैंक हॉलीडे रहेगा। जिसके बाद 19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे पर गोवा में बैंक हॉलीडे है। 24 दिसंबर को क्रिसमस पर मेघालय, मिजोरम, नागालैंड में बैंक हॉलीडे है। 26, 30 और 31 दिसंबर को भी क्रमश: क्रिसमस / बॉक्सिंग डे, यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि और न्यू ईयर ईव की छुट्टियां रहेंगी।
दिसंबर में 2 शनिवार और 4 रविवार पड़ रहे हैं। 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार है जिस कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार के दिन भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इतना ही नहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह 25, 26 और 27 दिसंबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से ब्रांच से जुड़ा काम प्रभावित होगा।
दिसंबर में 9 दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। लेकिन ऑनलाइन सर्विसेज जारी रहेगी। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24 घंटे चालू रहने वाली है। Google Pay, PhonePe, Paytm, नेट बैंकिंग और डिजिटल ट्रांसफर से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं।