

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। थे।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना आगे कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। अब हाई कोर्ट सभी संबंधित पहलुओं पर नए सिरे से सुनवाई करेगा।
बुधवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से दाखिल याचिका की स्वीकार्यता (मेंटेनेबिलिटी) समेत सभी कानूनी सवालों पर राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए।
दरअसल, कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की संपत्ति उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक है। इसी शिकायत के आधार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। मई में हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि यदि संबंधित शिकायत एजेंसियों को मिली है तो आरोपों की कानून के मुताबिक जांच की जाए। इसके बाद CBI और ED से मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी गई थी।
खबर अपडेट की जा रही है।