नवी मुंबई-कल्याण का सफर तेज, यात्रा में 30-45 मिनट की बचत, दूरी 7-8 किमी होगी कम

Airoli Katai Naka Corridor: एमएमआरडीए का ऐरोली-काटई नाका कॉरिडोर अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने से यात्रा में 30-45 मिनट और 7-8 किमी दूरी बचेगी। आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कार्यों की समीक्षा की।
The Airoli-Katai Naka corridor is in the final stages before becoming operational
ऐरोली काटई नाका कॉरिडोर विकास परियोजनाफोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ऐरोली-काटई नाका कॉरिडोर जल्द शुरू होने के अंतिम चरण में।

  • कॉरिडोर से रोजाना यात्रियों का 30-45 मिनट तक बचेगा।

  • यात्रा की दूरी 7-8 किलोमीटर तक कम होने का अनुमान।

  • 1.69 किमी की जुड़वां सुरंग को एलिवेटेड रोड से जोड़ा जा रहा है।

  • एमएमआरडीए आयुक्त ने गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता न करने के निर्देश दिए।

Navi Mumbai Kalyan Dombivli Travel: नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है।

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) का ऐरोली-काटई नाका कॉरिडोर शुरू होने के अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके शुरू होने से यात्रियों को रोजाना 30 से 45 मिनट तक की बचत हो सकती है। साथ ही यात्रा की दूरी भी करीब 7 से 8 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है।

एमएमआरडीए आयुक्त ने किया निरीक्षण

एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कॉरिडोर के फेस 1 और 2 के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, फिनिशिंग कार्यों और सुरंग के प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा उपायों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को शेष कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर

कॉरिडोर के निर्माण के अंतिम चरण में सड़क के आसपास सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जा रहा है। सुरंग के प्रवेश मार्गों के पास ढलान स्थिरीकरण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारी बारिश और मानसून के दौरान भी मार्ग को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखना है।

डॉ. मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

1.69 किलोमीटर की जुड़वां सुरंग

परियोजना के फेस 1 और 2 में 1.69 किलोमीटर लंबी जुड़वां सुरंग को एलिवेटेड रोड सेक्शन से जोड़ा जा रहा है। दोनों चरणों को एक साथ शुरू करने की तैयारी है। यह मार्ग ऐरोली को मुंब्रा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-4 से जोड़ेगा।

The Airoli-Katai Naka corridor is in the final stages before becoming operational
महाराष्ट्र में सोना-चांदी के भाव में गिरावट, वायदा बाजार में राहत; जानें मुंबई और नागपुर के ताजा रेट

नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली को मिलेगा फायदा

कॉरिडोर के तीसरे चरण में काटई नाका तक संपर्क पूरा होने के बाद नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे ऐरोली, ठाणे-बेलापुर रोड, महापे, शील फाटा और कल्याण फाटा के रास्ते यात्रा करने वाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। परियोजना से सफर तेज, सुविधाजनक और अधिक भरोसेमंद होने की उम्मीद है।