रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टले हादसे, GM रामाश्रय पाण्डेय ने 6 कर्मचारियों को किया सम्मानित

Western Railway Man Of The Month: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने सतर्कता और मुस्तैदी से हादसे टालने वाले 6 रेलकर्मियों को 'मैन ऑफ द मंथ' संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।
western railway man of the month gm safety award
जीएम और पुरस्कार विजेता(सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on
Updated on

GM Safety Award Western Railway: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने 6 रेलकर्मियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित समारोह में कर्मचारियों को उनकी असाधारण सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद मंडल के दो-दो तथा वडोदरा और भावनगर मंडल के एक-एक कर्मचारी शामिल हैं।

western railway man of the month gm safety award
नासिक में महिलाओं के लापता होने की घटनाओं में बढ़ोतरी, 2 दिन में दर्ज हुए 5 मामले

कपलिंग खराबी का पता लगाया

मुंबई सेंट्रल मंडल के टेक्नीशियन अब्दुल वहाब ने मालगाड़ी के दो वैगनों के बीच असामान्य रूप से अधिक दूरी देखकर संभावित कपलिंग खराबी की आशंका जताई और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। जांच में सेंटर बफर कपलर योक पर गंभीर क्षति और टूट-फूट के निशान मिले। संबंधित वैगन को तुरंत सेवा से हटा दिया गया। उनकी सतर्कता से संभावित दुर्घटना टल गई।

इसी मंडल के बांद्रा टर्मिनस में पदस्थ लोको पायलट (मेल) कल्याण सिंह ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के दौरान मरौली और नवसारी के बीच असामान्य झटकेदार गति महसूस की। उन्होंने तत्काल ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचित किया। निरीक्षण में ट्रैक पर असमानता मिलने के बाद प्रभावित खंड पर 10 किमी प्रति घंटे का गति प्रतिबंध लगाया गया।

western railway man of the month gm safety award
ठाकरे गुट ने 40 लोकसभा क्षेत्रों के लिए की संपर्क प्रमुखों की घोषणा; किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी? देखें लिस्ट

अन्य पुरस्कार विजेताओं का भी सहभाग

अन्य पुरस्कार विजेताओं ने भी माल डिब्बे से लटक रहे पाइप, साबरमती कोचिंग टर्मिनल में कोच में लगी आग, गुजरती ट्रेन के जाम पहिए और रेलवे ट्रैक के पास लगी आग जैसी संभावित खतरनाक स्थितियों की समय रहते सूचना देकर सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जीएम ने की सराहना

पश्चिम रेलवे के जीएम पांडेय ने सभी पुरस्कार विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और समर्पण सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com