मुंबई लोकल ट्रेन सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

Mumbai Local Train Mega Block: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 15 नवंबर को लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें शेड्यूल

Mumbai Local Harbor Line Block: मुंबई लोकल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए 15 नवंबर का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। सेंट्रल और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट रहेंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आकाश मसने

Highlights

  • रविवार को मध्य रेल पर मेगा ब्लॉक

  • सेंट्रल और हार्बर लाइन प्रभावित

  • 15 नवंबरको कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी

  • मुख्य लाइन की लोकल ट्रेनें 10 मिनट की देरी से चलेंगी

  • कुछ को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

Mumbai Local Harbor Line Block 15 November: मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाओं से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रविवार का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा 15 नवंबर को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए मुख्य लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ठाणे-कल्याण तथा पनवेल-वाशी रेलखंडों पर लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

मुख्य लाइन पर ठाणे-कल्याण के बीच ब्लॉक

मुख्य लाइन पर ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान मुलुंड से सुबह 10.43 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक रवाना होने वाली डाउन धीमी और सेमी फास्ट लोकल ट्रेनों को मुलुंड-कल्याण के बीच डाउन फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें ठाणे, कलवा, मुंब्रा, दिवा और डोंबिवली स्टेशनों पर रुकेंगी।

वहीं, कल्याण से सुबह 10.36 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक रवाना होने वाली अप धीमी और सेमी फास्ट लोकल ट्रेनों को अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इनका ठहराव डोंबिवली, दिवा, मुंब्रा, कलवा और ठाणे स्टेशनों पर होगा।

ठाणे से चलने वाली लोकल ट्रेनें डाउन धीमी लाइन पर निर्धारित मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा सीएसएमटी से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच चलने वाली और वहां पहुंचने वाली अप एवं डाउन धीमी लोकल ट्रेनें भी 10 मिनट देरी से संचालित होंगी।

हार्बर ट्रांस हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

हार्बर लाइन पर पनवेल और वाशी के बीच अप एवं डाउन लाइनों पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक ब्लॉक रहेगा। पोर्ट लाइन इससे प्रभावित नहीं होगी। पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी जाने वाली तथा सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक बेलापुर और पनवेल जाने वाली हार्बर लोकल रद्द रहेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे जाने वाली और ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

ब्लॉक के दौरान सीएसएमटी-वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, ठाणे-वाशी और ठाणे-नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लोकल उपलब्ध रहेंगी। पोर्ट लाइन की सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

वसई रोड और वैतरणा स्टेशनों के बीच रात्रि ब्लॉक

ट्रैक, सिग्नलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा उपनगरीय खंड पर शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि, अर्थात 14/15 नवंबर की रात को पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं वैतरणा स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।

वसई रोड और वैतरणा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर रात 11:55 बजे से 2:55 बजे तक तथा डाउन फास्ट लाइन पर रात 1:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक यह जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि रविवार को दिन के समय पश्चिम रेलवे पर कोई ब्लॉक नहीं होगा।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर