छठ पूजा के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, महाराष्ट्र से 1500 विशेष ट्रेनें, अनारक्षित ट्रेनों पर जोर

Chath Puja Special Trains: छठ और दीपावली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें। एलटीटी से रक्सौल के लिए आज रवाना होगी अनारक्षित विशेष ट्रेन।
Around 1,500 special trains will run from Maharashtra during the festive season
मुंबई ट्रेनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एलटीटी-रक्सौल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को चलेगी।

  • मध्य रेलवे ने 418 और पश्चिम रेलवे ने 174 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए।

  • महाराष्ट्र से त्योहारों पर चलेंगी करीब 1500 स्पेशल ट्रेनें।

LTT to Raxaul Unreserved Special Train: दीपावली की छुट्टी एवं छठ पूजा के लिए मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकटों की कमी के बीच मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से रक्सौल के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

रक्सौल तक के लिए ट्रेन

मध्य रेलवे की ओर से दी गई जानकारी अनुसार, ट्रेन नंबर 01021 एलटीटी–रक्सौल एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन 12 नवंबर 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 5:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस ट्रेन की एक सेवा निर्धारित की गई है।

ट्रेन के प्रमुख ठहराव

ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और बैरगनिया शामिल हैं। इस प्रकार ट्रेन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सुविधा देगी।

Around 1,500 special trains will run from Maharashtra during the festive season
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर भाजपा का निशाना, त्याग की छवि और प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा पर उठाए सवाल

18 कोच की रहेगी ट्रेन

इस अनारक्षित विशेष ट्रेन में 12 स्लीपर श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन रहेंगी। अनारक्षित डिब्बों के टिकट सामान्य किराये पर UTS प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मध्य रेलवे की 418 स्पेशल ट्रेन

त्योहारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने पूजा, दीपावली और छठ के दौरान विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 418 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इनमें मुंबई-गोरखपुर, एलटीटी-मऊ, एलटीटी-बनारस और अन्य प्रमुख मार्गों की ट्रेनें शामिल हैं। मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक दोनों दिशाओं में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। वहीं एलटीटी-मऊ स्पेशल ट्रेन भी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है।

Around 1,500 special trains will run from Maharashtra during the festive season
मंजूरी में अटकीं विकास परियोजनाएं पीयूष गोयल ने दी जानकारी, महाराष्ट्र सरकार के प्रस्तावों की हो रही समीक्षा

पश्चिम रेलवे ने भी बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

पश्चिम रेलवे ने भी त्योहारों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 9 जोड़ी विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाकर कुल 174 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। इनमें मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल (09183/09184), उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल (09093/09094 और 09097/09098) प्रमुख हैं। मुंबई सेंट्रल-मऊ ट्रेन 25 नवंबर तक और उधना-अयोध्या कैंट की ट्रेनें नवंबर के अलग-अलग निर्धारित दिनों तक चलेंगी।

स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम

रेलवे के अनुसार, महाराष्ट्र से त्योहारों के दौरान करीब 1500 विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। मुंबई सहित प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के कई स्टेशनों पर 5 से 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री भी बंद रखी गई है।