मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक: 29 मार्च को इन रूट्स पर थमेगी रफ्तार, यात्रा से पहले चेक करें नई टाइमिंग और रूट

Mumbai Local Mega Block: मुंबई लोकल की मेन और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 29 मार्च को मेगा ब्लॉक रहेगा। ट्रेनें देरी से चलेंगी और कुछ रूट्स पर सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यात्रा से पहले पूरी लिस्ट देखें।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local 29 March Mega Block: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के पहिये इस रविवार, 29 मार्च को थोड़ा धीमे घूमेंगे। मध्य रेल (Central Railway) के मुंबई मंडल ने अपने उपनगरीय मार्गों पर जरूरी इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। अगर आप रविवार को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

मुंबई, मध्य रेल, मुंबई मंडल अपने उपनगरीय मार्गों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक परिचालित करता है। इसी तरह 29 मार्च को मेन लाइन और ट्रांस हार्बर मार्ग पर मेगा ब्लॉक होगा।

मेन लाइन: माटुंगा-मुलुंड के बीच बदलेगा रूट

रविवार को सीएसएमटी से 10.14 बजे से 3.32 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो लाइन सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी। मुलुंड स्टेशन पर इन्हें फिर से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

इसी तरह ठाणे से चलने वाली अप स्लो लाइन की लोकल ट्रेनें 11:07 बजे से 3:51 बजे तक को मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच ये ट्रेनें मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी और फिर माटुंगा स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी। ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन: ठाणे-वाशी/नेरुल सेवाएं पूरी तरह बंद

ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेनें 11:10 बजे से 4:10 बजे तक नहीं चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेनें निलंबित रहेंगी।

ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनें सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक और पनवेल/ नेरुल/वाशी से ठाणे जाने वाली अप लाइन की सेवाएं सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक निलंबित रहेंगी। बताया गया कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं।

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का फूटा गुस्सा, जबरन धर्म परिवर्तन और भेदभाव खत्म करने की उठी मांग

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील