घटना की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

चलती लोकल से बुजुर्ग दिव्यांग यात्री को नीचे धकेला, बांद्रा-माहिम के बीच दर्दनाक हादसा, आरोपी गिरफ्तार

Bandra Mahim Train Accident: मुंबई लोकल के दिव्यांग कोच में सीट को लेकर हुए विवाद में दिव्यांग यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। बांद्रा जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Mumbai Local Divyang Passenger Pushed From Moving Train: मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच असंवेदनशीलता बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को चर्चगेट-बोरीवली लोकल ट्रेन के दिव्यांग कोच में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान एक 62 वर्षीय दिव्यांग यात्री को ट्रेन से धक्का देने का मामला सामने आया है।

गंभीर रूप से घायल यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि यह घटना पश्चिम रेलवे माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार दोपहर करीब 1:22 बजे हुई।

चलती ट्रेन से दिया धक्का

जानकारी के अनुसार, आरोपी अमजद सफरुद्दीन शेख (48) लोकल ट्रेन के दूसरे दिव्यांगजन कोच में दोपहर 1:09 बजे लोअर परेल स्टेशन से सवार हुआ था। मृतक केजितान पाल डेनिस पिरिस (62) माहिम स्टेशन से उसी कोच में सवार हुए।

सीट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान अमजद ने पिरिस को धक्का दे दिया, जिससे वे माहिम-बांद्रा के बीच चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। घटना के बाद लोकल ट्रेन बांद्रा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों को घटना की जानकारी दी। आरपीएफ और एमएसएफ के जवानों ने आरोपी को पकड़ कर बांद्रा रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया।

अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत

आरपीएफ, जीआरपी और ड्यूटी पर तैनात स्टेशन स्टाफ मौके पर पहुंचा। घायल यात्री को दूसरी ट्रेन के जरिए बांद्रा लाया गया और दोपहर करीब 1:57 बजे एंबुलेंस से बांद्रा पश्चिम स्थित भाभा अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उन्हें 2:10 बजे भर्ती किया गया। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोपहर 3:05 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में बांद्रा जीआरपी ने सीआर नंबर 207/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और आरोपी दोनों बिना वैध रेलवे टिकट या पास के यात्रा कर रहे थे।

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार; बाद में मिली जमानत