मुंबई लोकल एसी ट्रेन वृद्धि (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Local AC Trains: वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे का बड़ा फैसला, एसी लोकल और 15 कोच सेवाएं बढ़ेंगी

Mumbai Local AC Trains Increase: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। 1 मई से वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने AC लोकल और 15-कोच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local AC Trains Increase in Western Railway: मुंबई, मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है।

1 मई से पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे ने अपने रूट पर अतिरिक्त एसी लोकल चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को भारी गर्मी में राहत मिलेगी।पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार 1 मई से 17 मौजूदा 12-कोच नॉन-एसी सेवाओं को 15-कोच लोकल सेवाओं में परिवर्तित किया जाएगा।

इसके साथ ही, 12 अतिरिक्त 12-कोच एसी लोकल सेवाएं शुरू की जाएंगी, जो मौजूदा 12-कोच नॉन-एसी सेवाओं के स्थान पर परिचालित होंगी। हालांकि, पश्चिम रेलवे पर कुल उपनगरीय सेवाओं की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जबकि 15-कोच सेवाओं की संख्या 227 से बढ़कर 244 हो जाएगी।

विरार-दहाणू खंड पर पहली बार 15 डिब्बा

विरार-दहाणू रोड खंड में पहली बार 15-कोच उपनगरीय सेवाएं शुरू की जाएंगी। 8 सेवाएं पहली बार विरार–दहाणू रोड खंड में शुरू की जाएंगी, जिससे इस खंड के यात्रियों को अतिरिक्त वहन क्षमता और बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा, परिचालन कारणों से 15-कोच लोकल सेवाएं दोनों दिशाओं में ग्रांट रोड स्टेशन, चर्नी रोड स्टेशन तथा मरीन लाइंस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। साथ ही, ये ट्रेनें दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर डबल हॉल्ट लेंगी।

अब 145 एसी लोकल

सीपीआरओ विनीत ने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा 12 अतिरिक्त एसी लोकल सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर एसी सेवाओं की कुल संख्या कार्यदिवसों अर्थात सोमवार से शुक्रवार को 133 से बढ़कर 145 तथा सप्ताहांत अर्थात शनिवार एवं रविवार को 106 से बढ़कर 118 हो जाएगी।

हार्बर मार्ग पर 14 अतिरिक्त एसी लोकल

मध्य रेल के सीएसएमटी पनवेल हार्बर मार्ग पर 1 मई से 14 अतिरिक्त एसी लोकल शुरू होगी। 1 मई से मध्य रेल द्वारा हार्बर लाइन पर 14 नॉन-एसी उपनगरीय सेवाओं को एसी में अपग्रेड किया गया है। इससे मध्य रेल पर कुल एसी सेवाओं की संख्या 108 होगी। जिनमें 28 हार्बर लाइन पर और 80 मेन लाइन पर होंगी। हार्बर लाइन पर एसी लोकल सेवाएं इसी साल 26 जनवरी से शुरू की गई थीं।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न