मुंबई के गोदाम में लगी आग (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

Mumbai: गोवंडी के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Mumbai Fire News: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग। पीएल लोखंडे मार्ग पर दमकल की 6 गाड़ियां तैनात। केंबूर जनता मार्केट के पास इलाके को खाली कराया गया।

प्रिया जैस

Govandi Timber Godown Fire: मुंबई के गोवंडी इलाके में शनिवार को एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। यह घटना पीएल लोखंडे मार्ग पर केंबूर जनता मार्केट के पास स्थित एक गोदाम में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मुंबई अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग को लेवल-I श्रेणी का घोषित किया गया है। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत छह गाड़ियों को मौके पर रवाना किया था। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि आग आसपास के अन्य गोदामों या दुकानों तक न फैल सके।

गोदाम में रखी थी ज्वलनशील सामग्री

बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी है, वहां बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी वजह से आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने एहतियाती कदम उठाए और अतिरिक्त संसाधनों को मौके पर तैनात किया। आसपास के क्षेत्र को भी एहतियातन खाली कराया गया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्य में दमकल विभाग की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा, एम्बुलेंस और नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर तैनात किए गए हैं ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आग को काबू करने की कोशिश जारी

नगर निगम (बीएमसी) की ओर से जारी प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है और दमकल विभाग की टीम आग को पूरी तरह बुझाने के लिए लगातार काम कर रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही इसके कारणों की जांच की जाएगी। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की गई है ताकि जिससे किसी को कोई नुकसान न हो।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में थोड़ी देर में होगा वर्ल्ड लीडर्स का फोटो सेशन, PM मोदी कर रहे स्वागत

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब