नवी मुंबई में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह पर मनपा की सफाई, नागरिकों से भंडारण न करने की अपील

Gulf Countries में चल रहे युद्ध के कारण इंडस्ट्रियल और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अस्थायी कमी की जानकारी सामने आई है। नवी मुंबई मनपा ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस पर्याप्त है।
Navi Mumbai Municipal Corporation News
नवी मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai Gas Cylinder Supply Update: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण इंडस्ट्रियल और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थायी कमी की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने यह जानकारी देते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें।

मनपा प्रशासन के अनुसार घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही शहर के अस्पतालों में मरीजों के उपचार और स्कूलों में भोजन व्यवस्था के लिए गैस की आपूर्ति सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राशन वितरण कार्यालय रख रहा निगरानी

मनपा प्रशासन ने बताया कि इस पूरे मामले पर ठाणे जिला राशन वितरण कार्यालय कड़ी निगरानी रखे हुए है। यदि नागरिकों को गैस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शंका हो, तो वे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

नवी मुंबई महानगरपालिका ने नागरिकों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। गैस से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए 24 घंटे उपलब्ध टोल फ्री नंबर 1800222309 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा ठाणे जिला राशन वितरण कार्यालय के अधिकारी प्रशांत काले (9158883644) और नवी मुंबई राशन वितरण कार्यालय की अधिकारी छाया पालवे (9967913891) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की घबराहट से बचें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com