घर में लगी आग (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

Mumbai: गोरेगांव वेस्ट में घर में फटा फ्रिज, आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

Mumbai Fire: गोरेगांव पश्चिम के भगत सिंह नगर में भीषण आग। सोते समय 3 लोगों की जलकर मौत। दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू। पूरी खबर और मृतकों की जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रिया जैस

Mumbai Goregaon West Fire: मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित भगत सिंह नगर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक घर में अचानक आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने के समय घर के अंदर मौजूद लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने या संभलने का मौका तक नहीं मिला और जलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से दो की पहचान स्पष्ट हो गई है, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने शवों को बाहर निकाल लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

राहत और बचाव कार्य सूचना मिलने के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए आग को आस-पास के घरों में फैलने से रोक लिया और कुछ ही समय में उस पर पूरी तरह काबू पा लिया।

हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं आग लगने की सही वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव जैसे संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि घर के फ्रिज में धमाका होने से आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद पूरे भगत सिंह नगर इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न