मुंबई फायर ब्रिगेड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai के गौरवशाली इतिहास की वापसी, 87 साल पुराना अग्निशमन वाहन फिर हुआ जीवंत

Maharashtra News: मुंबई फायर ब्रिगेड के इतिहास से जुड़ा 1937 में बना दुर्लभ टर्न टेबल सीढ़ी वाला अग्निशमन वाहन पुनर्जीवित किया गया है। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसका लोकार्पण करेंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई फायर ब्रिगेड के गौरवशाली इतिहास से जुड़े वर्ष 1937 में निर्मित ऐतिहासिक 'टर्न टेबल सीढ़ी' युक्त अग्निशमन वाहन को एक बार फिर पुनर्जीवित किया गया है।

बीएमसी की तरफ से किए गए इस महत्वपूर्ण संरक्षण कार्य के बाद अब इस दुर्लभ वाहन का लोकार्पण गणतंत्र दिवस के अवसर पर यानी सोमवार किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार सुबह 10.30 बजे बीएमसी मुख्यालय में इसका लोकार्पण करेंगे।

इंग्लैंड में बना था यह अग्निशमन वाहन

यह अग्निशमन वाहन इंग्लैंड की लेलैंड कंपनी द्वारा वर्ष 1937 में निर्मित किया गया था और 24 सितंबर 1941 को इसे मुंबई फायर ब्रिगेड के बेड़े में शामिल किया गया। उस दौर में ऊंची इमारतों, गोदामों और बंदरगाह क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए इसे अत्याधुनिक तकनीक माना जाता था।

पूरी तरह लोहे से बनी यह सीढ़ी हाथ से संचालित यांत्रिक प्रणाली पर आधारित थी। इस वाहन ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में खड़े एस। एस। फोर्ट स्टिकिन मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग के दौरान ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

जहाज में विस्फोटक, ईंधन और युद्ध सामग्री भरी होने के कारण आग अत्यंत भयावह हो गई थी। ऐसे संकट के समय अग्निशमन दल ने इसी वाहन की मदद से ऊंचे गोदामों तक पहुंच बनाकर आग पर काबू पाने, फंसे लोगों को बचाने और घायलों को सुरक्षित नीचे उतारने का कार्य किया था।

मरम्मत में आधुनिक तकनीक का लिया गया सहारा

समय के साथ यह वाहन अनुपयोगी हो गया था और इसे भायखला अग्निशमन केंद्र में स्मृति-चिह्न के रूप में संरक्षित रखा गया। वर्षों बाद इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसके पुनर्जतन का निर्णय लिया गया। जे के इन्वेस्टर बॉम्बे लिमिटेड द्वारा सुपर कार क्लब गैरेज में इसकी मरम्मत की गई। पुराने स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध न होने के कारण तकनीकी दस्तावेजों के आधार पर नए पुर्जी का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया।

मुंबई के गौरवशाली अतीत की याद

आज यह ऐतिहासिक अग्निशमन वाहन न केवल मुंबई के गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को आपदा सेवा में अग्निशमन दल के साहस और समर्पण की प्रेरक कहानी भी सुनाता है। इस ऐतिहासिक पहल की संकल्पना महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने की थी, जिसे उद्योगपति गौतम सिंघानिया के सहयोग से साकार रूप मिला। इस अवसर पर अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त (शहर) डॉ। अश्विनी जोशी, मुंबई अग्निशमन दल के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी रविंद्र आंबुलगेकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें