Navi Mumbai Municipal में पावर शेयरिंग की आहट, 14 गांवों ने बढ़ाई ठाणे-कल्याण की बेचैनी

Kalyan Rural के 14 गांवों का मुद्दा फिर सियासी केंद्र में है। निर्दलीय नगरसेवक भरत भोईर के भाजपा को समर्थन देने से नवी मुंबई मनपा में पावर शेयरिंग और क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
Navi Mumbai Municipal Corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai News In Hindi: कल्याण ग्रामीण के 14 गांवों के भविष्य का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। इस मुद्दे ने नवी मुंबई मनपा में पावर शेयरिंग को भी हवा दे दी है। 14 गांव एरिया से चुने गए अकेले निर्दलीय नगरसेवक भरत भोईर ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया।

इसके बाद नए चुने गए भाजपा ग्रुप के नेता सागर नाईक ने अप्रत्यक्ष तरीके से कल्याण और ठाणे के नेताओं पर हमला बोला। सागर नाईक ने कहा कि 14 गांव एरिया से निर्दलीय चुने गए नगरसेवक भरत भोईर के भाजपा को बिना शर्त सपोर्ट देने के पीछे गणेश नाईक का नेतृत्व है।

उन्होंने कहा कि निर्दलीय नगरसेवक भरत भोईर को नवी मुंबई की लीडरशिप पसंद थी, लेकिन कल्याण-ठाणे की लीडरशिप नहीं। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर ठाणे और कल्याण की लीडरशिप पर उंगली उठाते हुए एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे पर तंज कसा।

राज्य सरकार ने जारी किया था जीआर

सागर नाईक ने कहा कि भरत भोईर ने नवी मुंबई आने की इच्छा इसलिए दिखाई क्योंकि उन्हें लगता था कि गणेश नाईक की लीडरशिप में 14 गांवों का विकास किया जा सकता है। राज्य सरकार ने 24 मार्च, 2022 को कल्याण तालुका (कल्याण ग्रामीण) के 14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में शामिल करने का फैसला लिया था। इसके मुताबिक इन गांवों को ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र से हटाकर नवी मुंबई मनपा में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इन गांवों के प्रशासनिक मामलों कोको मनपा को ट्रांसफर करने का प्रोसेस 11 जुलाई, 2024 से शुरू किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com