मुंबई कांग्रेस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai कांग्रेस ने उत्तर भारतीय वोट बैंक जोड़ने के लिए अभियान शुरू, अवनीश तीर्थराज सिंह लीड करेंगे

Mumbai Congress ने बीएमसी चुनाव से पहले उत्तर भारतीय वोट बैंक को जोड़ने 'संवाद उत्तर भारतीयों से' अभियान शुरू किया। अवनीश तीर्थराज सिंह इसकी अगुवाई करेंगे और मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: मुंबई महानगर पालिका के आगामी चुनावों के मद्देनजर मुंबई कांग्रेस ने अपने उत्तर भारतीय वोट बैंक को फिर से साथ लाने की कवायद शुरू कर दी है। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड। अवनीश तीर्थराज सिंह को उत्तर भारतीयों को फिर से जोड़ने के अभियान पर लगाया है।

चुनाव से पहले एक महत्वाकांक्षी और सामरिक पहल के तहत 'संवाद उत्तर भारतीयों से' नामक एक विशेष जनसंपर्क अभियान रविवार से शुरू किया गया। यह अभियान सीधे तौर पर मुंबई की लगभग 30-35% आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर भारतीय मतदाताओं को केंद्रित है, जो शहर के कई प्रमुख वार्डों एवं चुनाव क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

मुंबई में उत्तर भारतीय मूल के निवासी, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आए लोग शामिल हैं, महालक्ष्मी, रे रोड, शिवडी, वडाला, धारावी, कुर्ला, बांद्रा, खार, सांताक्रुज, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली बोरीवली सहित पूर्वी उपनगर में भी काफी बड़ी संख्या में रहते हैं। चुनावों में मुंबई में उत्तर भारतीय वोटर हमेशा ही निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

कभी मुंबई में कांग्रेस की तूती बोलती थी

इसी उत्तर भारतीय वोट बैंक की बदौलत कभी मुंबई में कांग्रेस की तूती बोलती थी। लेकिन बाद में इस वोट बैंक में बीजेपी की सेंध लग गई। मुंबई हाथ से निकलने का खामियाजा कांग्रेस को पूरे देश में भुगतना पड़ा है। अब इस सच्चाई को महसूस करने की वजह से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने अब अपना ध्यान मुंबई के उत्तर भारतीयों पर फिर से केंद्रित किया है। इसलिए अवनीश की अगुवाई में उत्तर भारतीयों के प्रभाव वाले क्षेत्रों के ऑटो-रिक्शा चालकों, टैक्सी ड्राइवरों, छोटे दुकानदारों, फेरीवालों और श्रमिकों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में वर्षा ने भाजपा पर साधा निशाना

अभियान के पहले चरण का आयोजन रविवार को गोरेगांव के आरे कॉलोनी सेक्टर 8 में किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा सांसद वर्षा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के समय चर्म और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों से जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाती है।

भाजपा की नजर अब आरे डेयरी की जमीनों पर है।5m उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उत्तर भारतीयों का वोट तो लेती है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती और न ही उन्हें उचित राजनीतिक तवज्जो देती है।

गायकवाड़ ने आरे तबेले और दुग्ध व्यवसाय को खत्म करने के प्रयास पर चिंता व्यक्त की, तो वहीं पूर्व मंत्री और विधायक असलम शेख ने आश्वासन दिया कि बीएमसी घोषणा पत्र में उत्तर भारतीयों की समस्याओं को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा और सता में आने पर उन्हें हल किया जाएगा। उन्होंने भाषा की राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर बात करना चाहती है।

इसी तरह पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने मांग की कि आरे तबेले के किराएदारी को मालिकाना हक मिलना चाहिए। उन्होंने दापचरी के तबेलों में सुविधाओं की कमी और मुंबई से उत्तर भारत के लिए पांच स्टॉप वाली विशेष ट्रेनों आवश्यकता की जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

अभियान का स्वरूप व रणनीति

  • अवनीश के अनुसार 21 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता शहर भर में उत्तर भारतीयों के बीच जाकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं, आवास, रोजगार, सफाई, पानी की आपूर्ति, सार्वजनिक यातायात और सुरक्षा को सीधे सुनेंगे और उनसे जानकारी जुटाएंगे।
  • इस दौरान एकत्र किए गए मुद्दों को आगामी बीएमसी चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने की कांग्रेस की योजना है।। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर भारतीयों की हितेषी है और उनके हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। जबकि भाजपा सरकार के दौरान उत्तर भारतीयों के उत्पीड़न में वृद्धि हुई है।
  • इस दौरान उन्होंने रविवार को आरे कॉलोनी में तबेला व्यवसाय से जुड़े लोगों का मुझ उठाते हुए तबेला व्यवसाथियों की बिजली, पानी, टैक्स की बढ़ती कीमतों और दूध के अपेक्षाकृत न बढ़े दामों की समस्या को उठाया।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात