BMC स्कूल एडमिशन प्लान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में BMC स्कूलों में बढ़ेगी सीटें, हर क्लास में 4 नए सेक्शन शुरू करने की तैयारी

Mumbai BMC CBSE ICSE Schools: मुंबई में बढ़ती एडमिशन डिमांड को देखते हुए BMC ने CBSE और ICSE स्कूलों में हर कक्षा में 4 अतिरिक्त सेक्शन शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai BMC CBSE ICSE Schools Extra Sections: मुंबई में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में एडमिशन की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को प्रवेश पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के शिक्षा विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है। अब CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक प्रत्येक कक्षा में 4 अतिरिक्त सेक्शन शुरू करने की योजना बनाई गई है।

2027-28 सत्र में छात्रों को मिलेगी राहत

इस प्रस्ताव को जल्द ही शिक्षा समिति और मनपा की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। यदि इसे स्वीकृति मिलती है, तो वर्ष 2027-28 के शैक्षणिक सत्र से नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी। इससे उन अभिभावकों को भी मदद मिलेगी, जो अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में दाखिला दिलाना चाहते हैं लेकिन सीमित सीटों के कारण उन्हें निराशा हाथ लगती है।

अंग्रेजी माध्यम की ओर बढ़ रहा रुझान

पिछले कुछ वर्षों में अभिभावकों का झुकाव तेजी से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की ओर बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए BMC ने वर्ष 2020-21 से अब तक 21 नए स्कूल शुरू किए हैं, जिनमें 18 CBSE, 1 ICSE, 1 IGCSE और 1 IB स्कूल शामिल हैं। इसके बावजूद सीटों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

इन स्कूलों में बढ़ेंगे अतिरिक्त सेक्शन

मनपा द्वारा संचालित कई प्रमुख स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इनमें पूनम नगर, वूलन मिल, चिकूवाडी, जनकल्याण नगर, प्रतीक्षानगर, मिठानगर, हरियाली विलेज, राजावाड़ी, अजीज बाग, तुंगा विलेज, भवानी शंकर रोड, काणे नगर, आणिक विलेज, आशिष तलाव, एम.जी. क्रॉस रोड, शांतीनगर और वीर सावरकर स्थित स्कूल शामिल हैं।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम

BMC का यह कदम न केवल एडमिशन की समस्या को कम करेगा, बल्कि शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच भी बढ़ाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि अतिरिक्त सेक्शन शुरू होने से अधिक छात्रों को अवसर मिलेगा और शहरी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस