चोरी की गई पिस्टल (सोर्स: IANS) 
मुंबई

मुंबई आर्मी हेडक्वार्टर में चोरी के गोवा में अय्याशी करने गए चोर, मलाड पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई में आर्मी दक्षिणी कमान मुख्यालय से कर्नल के केबिन से सर्विस पिस्टल और कैश चोरी कर आरोपी गोवा भाग गए। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 शातिर चोरों को मलाड में किराए के मकान से दबोचा।

आकाश मसने

Mumbai Army Headquarters Theft: मुंबई में सेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय (आर्मी हेडक्वार्टर) में एक कर्नल के केबिन से उनकी सर्विस पिस्टल, 9 कारतूस और 3 लाख रुपए चोरी करने के आरोप में तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। वारदात के बाद आरोपी चोरी के माल से गोवा में मौज-मस्ती कर रहे थे।

मुंबई में सेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय में यह गंभीर चोरी की घटना सामने आई थी। चोरों ने कर्नल के केबिन का ताला तोड़कर उनकी सर्विस पिस्टल, 9 कारतूस, साढ़े चार सौ ग्राम चांदी के बर्तन और 3 लाख रुपए नकदी चुरा ली थी।

रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी बेहद चालाक हैं। आर्मी मुख्यालय जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में घुसना आसान नहीं था, लेकिन मुख्य आरोपी ने पहले आर्मी कैंप के आसपास रेकी की थी। उसे मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ी का पता था। योजना के तहत, बदमाशों ने पीछे के रास्ते का पता लगाया और रात के अंधेरे में मुख्यालय में घुसे। जांच में यह भी पता चला कि वारदात वाले दिन दो आरोपी मुख्यालय में घुसे थे, जबकि एक बाहर पहरा दे रहा था। बदमाशों ने केबिन का ताला चाबी से खोला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात में असली या डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया गया था। क्राइम ब्रांच ने फिलहाल यह साफ किया है कि यह आंतरिक मिलीभगत नहीं है।

चोरी के पैसों से गोवा में हुई अय्याशी

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद, तीनों आरोपी चोरी का माल लेकर गोवा फरार हो गए। गोवा में चोरी के पैसे से उन्होंने खूब मौज-मस्ती की, लग्जरी होटल में ठहरे और शराब-कबाब का लुत्फ उठाया। चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने इन तीनों आरोपियों को मलाड में एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी आरोपी कुरार इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। कुरार पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तलाशी में कर्नल की पिस्टल, सभी कारतूस, चांदी के बर्तन और बचा हुआ कैश बरामद कर लिया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल

आर्मी मुख्यालय से हथियारों की चोरी की इस घटना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हथियारों की चोरी न सिर्फ संस्थान की विश्वसनीयता पर बट्टा लगाती है, बल्कि आतंकी संगठनों के हाथों में हथियार पहुंचने का खतरा भी पैदा करती है। इस घटना के बाद, सेना ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू कर दी है और अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रही है।

(एजेंसी नइपुट के साथ)

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल