किशोर कुमार के बंगले में विराट का लग्जरी रेस्टोरेंट, 318 की रोटी, खिचड़ी के रेट जानकर रह जाएंगे दंग!

विराट कोहली का रेस्टोरेंट One8 Commune मुंबई के जुहू में स्थित किशोर कुमार के मशहूर बंगले ‘गौरी कुंज’ में बना है। अपने अनोखे एंबिएंस और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए यह जगह खास पहचान रखती है।
किशोर कुमार के बंगले में विराट का लग्जरी रेस्टोरेंट, 318 की रोटी और महंगी खिचड़ी ने चौंकाया!
किशोर कुमार के बंगले में है विराट कोहली का रेस्टोरेंट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli Restaurant ONE 8 Commune: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी छा चुके हैं। अपने जुनून और समझदारी के दम पर उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खाने के शौकीन विराट को राजमा चावल और छोले भठूरे बेहद पसंद हैं। यही फूड लव उन्हें One8 Commune की शुरुआत तक ले आया।

One8 Commune विराट का फूड पैशन बना ब्रांड

विराट कोहली का यह लग्जरी कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ नाम से देशभर में मशहूर है। इसके अब तक करीब 10 आउटलेट्स खुल चुके हैं, लेकिन मुंबई वाला आउटलेट बाकी सभी से अलग और खास है। वजह ये है कि यह किसी आम बिल्डिंग में नहीं, बल्कि महान गायक किशोर कुमार के बंगले ‘गौरी कुंज’ में बना है।

मुंबई के जुहू में है खास लोकेशन

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित इस बंगले को विराट ने साल 2022 में लीज़ पर लिया था। इसके बाद इसे एक शानदार और आधुनिक रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया गया। विराट का कहना है कि उनका किशोर कुमार से एक खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने कहा था कि “अगर किशोर दा आज जिंदा होते, तो मैं उनसे जरूर मिलता। उनके गाने दिल को छू जाते हैं।”

एंबिएंस और डेकोर और मॉडर्न टच का मेल

‘One8 Commune’ के इंटीरियर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति खुद को घर जैसा महसूस करे। रेस्टोरेंट के अंदर विराट की जर्सी नंबर 18 दीवार पर लगी दिखती है, जो उनके फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र है। नाम भी इसी नंबर से प्रेरित है One8

खाने का स्वाद और कीमतें

विराट कोहली का मानना है कि किसी भी जगह की असली पहचान उसका खाना होता है। यहां इंडियन, प्लांट-बेस्ड, सीफूड और वेजिटेरियन डिशेज़ का शानदार मिश्रण मिलता है। हालांकि, कीमतें कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,

  • तंदूरी रोटी की कीमत ₹318
  • बेबी नान की कीमत ₹118
  • खिचड़ी की कीमत ₹348
  • पाव भाजी ₹620

विराट कोहली का कहना है कि “कोई भी जगह तभी कामयाब होती है जब वहां का खाना और वाइब दोनों बेहतरीन हों।” ‘One8 Commune’ इसी सोच को दर्शाता है एक ऐसी जगह जहां संगीत, माहौल और स्वाद सबकुछ क्लास और कम्फर्ट के साथ परोसा जाता है। कुल मिलाकर, किशोर कुमार के बंगले से लेकर विराट कोहली के रेस्टोरेंट तक की यह कहानी जुनून, लग्जरी और स्वाद का एक परफेक्ट मेल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com