मिस्ट स्प्रे मशीन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Pollution Control: धूल हटाने के लिए 28 स्वचालित स्वीपिंग मशीनें खरीदेगी BMC, सख्त निगरानी शुरू

Maharashtra News: मुंबई में लगातार खराब होते एक्यूआई को देखते हुए बीएमसी ने स्थानीय स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण की योजना लागू की है। धूल नियंत्रण, मिस्ट स्प्रे और स्वचालित सफाई मशीनों पर जोर दिया जा रहा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई में गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) से निपटने के लिए बीएमसी प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एक स्थानीयकृत रणनीति लागू कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत उन विभिन्न वार्डों में विशेष हस्तक्षेप किए जाएंगे, जहां लगातार अस्वस्थ श्रेणी का एक्यूआई है। बीएमसी सड़कों की धूल साफ करने के लिए 28 स्वचालित स्वीपिंग मशीनें खरीद रही है।

ये मशीनें मुंबई की सभी प्रमुख सड़कों की नियमित सफाई करेंगी। फुटपाथ किनारे जमी धूल को हटाने में ये अधिक प्रभावी होंगी, जहां दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण सफाई मुश्किल होती है।

पानी का करेंगे छिड़काव

  • इसके अलावा, हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को कम करने के लिए वाहन पर लगे मिस्ट स्पे करने वाले वैन तैनात किए जाएंगे, जो पानी का छिड़काव करेंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 27 जनवरी के बीच मुंबई में 21 दिन एक्यूआई अस्वस्थ रहा, जबकि केवल छह दिन संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किए गए।
  • इस दौरान मुंबई का औसत एक्यूआई 120 से 150 के बीच रहा, जिसे मध्यम माना जाता है, लेकिन यह बुजुर्गों और बच्चों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए अस्वस्थ होता है। समग्र एक्यूआई की निगरानी के साथ-साथ बीएमसी शहर में स्थित 28 स्थानीय वायु गुणवता निगरानी केंद्रों से भी आंकड़ों पर नजर रख रही है।

नौ वार्डों में मिस्ट स्प्रे वाहन के लिए टेंडर

अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी विशेष क्षेत्र में एक्यूआई में गिरावट दर्ज होती है, तो वहां तुरंत सड़क पर पानी का छिड़काव और मिस्ट गन का उपयोग किया जाएगा। बीएमसी के पर्यावरण विभाग के अधिकारी अविनाश ढाकणे ने बताया कि पिछले सप्ताह अंधेरी पूर्व के एक्यूआई केंद्रों में लगातार गिरावट देखी गई थी, इसके बाद हमने वार्ड स्तर के अधिकारियों को कारण जानने के लिए भेजा।

यदि कहीं कचरा जलाया जा रहा हो, तो उसे तुरंत रोका जाता है। अगर निर्माण कार्य या अन्य गतिविधियों से धूल फैल रही हो, तो तुरंत पानी का छिड़काव किया जाता है। इसके अलावा, बीएमसी ने पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के नौ वार्डों के लिए वाहन-आधारित मिस्ट स्प्रे वैन खरीदने के लिए टेंडर जारी किए हैं।

इनमें अंधेरी, जोगेश्वरी, मालाड, बोरीवली, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, भांडुप और मुलुंड जैसे इलाके शामिल हैं। प्रत्येक वार्ड को एक समर्पित मिस्ट स्प्रे वाहन दिया जाएगा, जिससे नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा सके।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट