मुंबई एपीएमसी सब्जी कीमत बढ़ोतरी  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में दिवाली के बाद सब्जियां महंगी, 10 दिनों में लौकी के दाम दोगुने; जानें APMC के नए भाव

Mumbai Vegetable Price: दिवाली के बाद मुंबई APMC मंडी में सब्जियों के थोक भाव बढ़े। 10 दिनों में लौकी दोगुनी महंगी हुई, ग्वार फली और लहसुन के दाम भी उछले।

रूपम सिंह

Highlights

  • दिवाली के बाद मुंबई में सब्जियों के थोक दाम बढ़े।

  • 10 दिनों में लौकी के भाव 11 से बढ़कर 22 रुपये किलो हुए।

  • आवक सामान्य होने पर दाम घटने की व्यापारियों को उम्मीद।

Mumbai APMC Vegetable Price Hike: दिवाली के त्योहार के बाद मुंबई में सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। त्योहार के दौरान किसानों और खेतिहर मजदूरों के व्यस्त रहने के कारण सब्जियों की तुड़ाई, छंटाई और मंडियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसका असर अब मुंबई कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के थोक बाजार में दिखाई दे रहा है। पिछले 10 दिनों में कुछ सब्जियों के भाव लगभग दोगुने तक पहुंच गए हैं। हालांकि, व्यापारियों का मानना है कि आवक सामान्य होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट आ सकती है।

लौकी के दाम 11 से बढ़कर 22 रुपये किलो

एपीएमसी के 2 और 12 नवंबर के औसत थोक भावों की तुलना करने पर सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी का पता चलता है। 2 नवंबर को 11 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लौकी का भाव 12 नवंबर को बढ़कर 22 रुपये हो गया। इसी तरह ग्वार फली 50 से 65 रुपये, चुकंदर 12 से 19 रुपये और फ्रेंच बीन्स 33 से 45 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

लहसुन के भाव 40 से बढ़कर 50 रुपये, करेला 18 से 23 रुपये और मेथी 13.50 से 18 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, चिचिंडा के दाम 18 से बढ़कर 22 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए।

सब्जी2 नवंबर (रुपये प्रति किलो)12 नवंबर (रुपये प्रति किलो)
लहसुन40 रुपये50 रुपये
अदरक (सातारा)80 रुपये85 रुपये
चुकंदर (बीट)12 रुपये19 रुपये
भिंडी28 रुपये29 रुपये
लौकी (दूधी भोपला)11 रुपये22 रुपये
फ्रेंच बीन्स (फरसबी)33 रुपये45 रुपये
फूलगोभी5 रुपये6 रुपये
गाजर25 रुपये27 रुपये
ग्वार फली50 रुपये65 रुपये
करेला18 रुपये23 रुपये
चिचिंडा (पडवल)18 रुपये22 रुपये
टमाटर11 रुपये12 रुपये
बैगन125 रुपये120 रुपये
मेथी13.50 रुपये18 रुपये

कुछ सब्जियों की आवक बढ़ने के बावजूद महंगे हुए दाम

व्यापारियों के मुताबिक, मुंबई शहर में सभी सब्जियों की आवक में गिरावट नहीं आई है। लौकी और टमाटर की आवक बढ़ने के बावजूद इनके दामों में तेजी दर्ज की गई। टमाटर का भाव 11 से बढ़कर 12 रुपये प्रति किलो हुआ। इससे स्पष्ट है कि कीमतों पर केवल आवक ही नहीं, बल्कि मांग और त्योहार के दौरान कारोबार में हुए बदलाव का भी असर पड़ा है।

अन्य सब्जियों के थोक भाव में मामूली बदलाव

अदरक के दाम 80 से बढ़कर 85 रुपये और भिंडी के 28 से 29 रुपये प्रति किलो हो गए। फूलगोभी 5 से 6 रुपये और गाजर 25 से 27 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। दूसरी ओर, बैंगन के भाव 125 रुपये से घटकर 120 रुपये प्रति किलो हो गए।

आवक सामान्य होने पर घट सकते हैं दाम

सब्जी व्यापारी सुनील वाकचौरे के अनुसार, मौजूदा मूल्यवृद्धि स्थायी नहीं है। दिवाली त्योहार समाप्त होने के बाद किसानों की ओर से तुड़ाई और परिवहन की प्रक्रिया फिर नियमित होने की उम्मीद है। मंडी में आवक बढ़ने पर आने वाले समय में सब्जियों के भाव सामान्य स्तर पर लौट सकते हैं।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी