लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, RPF-GRP के 2,559 पद खाली; नायगांव की घटना से मचा हड़कंप

Mumbai Metro Child Safety: मुंबई मेट्रो में बाल यौन शोषण के खिलाफ अनूठी पहल। रुक जाओ वरना पॉक्सो पकड़ लेगा संदेश के साथ मेट्रो लाइन 2ए और 7 पर विशेष ट्रेन शुरू।
Child safety awareness campaign launched on Mumbai Metro
मुंबई मेट्रो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई मेट्रो में बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू।

  • 6 डिब्बों में POCSO के तहत दंडनीय अपराधों की जानकारी।

  • अर्पण संस्था, MMRDA और महा मुंबई मेट्रो की संयुक्त पहल।

Mumbai Metro POCSO Awareness Campaign: बच्चों को यौन शोषण से बचाने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मुंबई मेट्रो में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। गैर-लाभकारी संस्था अर्पण ने बाल सुरक्षा सप्ताह 2026 के आठवें संस्करण के तहत मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और महा मुंबई मेट्रो के साथ मिलकर यह पहल की है। इसके अंतर्गत मेट्रो लाइन 2ए और 7 पर चलने वाली एक विशेष ट्रेन को जागरूकता अभियान के लिए तैयार किया गया है।

रुक जाओ वरना पॉक्सो पकड़ लेगा अभियान शुरू

इस वर्ष अभियान की थीम 'रुक जाओ वरना पॉक्सो पकड़ लेगा' रखी गई है। इसके जरिए लोगों को बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य संभावित अपराधियों को चेतावनी देने के साथ आम नागरिकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

छह डिब्बों में दिखाए गए छह प्रमुख अपराध

विशेष जागरूकता ट्रेन के सभी छह डिब्बों को पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत दंडनीय छह प्रमुख अपराधों की जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इनमें बच्चों को अनुचित तरीके से देखना, गलत तरीके से छूना, अश्लील सामग्री दिखाना, उनकी तस्वीरें खींचना, उनसे वीडियो मांगना और ऐसी सामग्री को सेव या शेयर करना शामिल है।

इन गतिविधियों को अलग-अलग संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, ताकि मेट्रो में सफर करने वाले यात्री आसानी से समझ सकें कि बच्चों के प्रति किस तरह का व्यवहार अपराध की श्रेणी में आता है।

Child safety awareness campaign launched on Mumbai Metro
मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी 1,500 नई इलेक्ट्रिक मिडी बसें, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

गुंदवली से आरे स्टेशन तक निकाली गई जागरूकता यात्रा

इस विशेष ट्रेन का उद्घाटन महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) के प्रबंध निदेशक कान्हुराज बगाटे और अर्पण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा तापड़िया ने किया। दोनों ने गुंदवली से आरे स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर अभियान की शुरुआत की।

Child safety awareness campaign launched on Mumbai Metro
लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, RPF-GRP के 2,559 पद खाली; नायगांव की घटना से मचा हड़कंप

बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता पर जोर

इस पहल के माध्यम से रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले हजारों यात्रियों तक बाल सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के प्रति अनुचित व्यवहार की पहचान, यौन शोषण की रोकथाम और पॉक्सो कानून के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से इस तरह के संदेश पहुंचाने से बाल संरक्षण के मुद्दे पर व्यापक चर्चा को बढ़ावा मिल सकता है।