मुंबई एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: हाइड्रोपोनिक वीड का जखीरा जब्त, 18 करोड़ का ड्रग्स और सोना बरामद

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 18 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 'हाइड्रोपोनिक वीड', सोना और विदेशी मुद्रा जब्त की है।

आकाश मसने

Hydroponic Cannabis Seized : मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) इन दिनों तस्करों के रडार पर है, लेकिन सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। 4 जनवरी से 11 फरवरी के बीच की गई एक सघन जांच के दौरान, अधिकारियों ने 16.7 करोड़ रुपये की संदिग्ध 'हाइड्रोपोनिक वीड' (एक उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) और 1.6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त की है।

ड्रग्स तस्करी का नया ट्रेंड: हाइड्रोपोनिक वीड

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 40 दिनों के भीतर सात अलग-अलग यात्रियों के पास से लगभग 13.2 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13.2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा, एक अन्य कार्रवाई में पांच यात्रियों को पकड़कर उनके पास से 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। तस्करों ने इन नशीले पदार्थों को छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीके अपनाए थे, लेकिन स्कैनिंग और खुफिया इनपुट के आधार पर उन्हें धर दबोचा गया।

सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा भी बरामद

सिर्फ ड्रग्स ही नहीं, बल्कि बेशकीमती धातुओं और मुद्रा की तस्करी के मामले भी सामने आए हैं। कस्टम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यात्रियों के पास से 104 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 15.24 लाख रुपये है। करीब 38.28 लाख रुपये मूल्य के तराशे हुए हीरे जब्त किए गए। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने-जाने वाले यात्रियों से 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा पकड़ी गई।

8 आरोपी सलाखों के पीछे

इस पूरी कार्रवाई के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि क्या ये यात्री किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला