मुलुंड एलबीएस मार्ग  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुलुंड एलबीएस मार्ग पर रात में यातायात में बदलाव, शांग्रिला मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते 1 महीने रूट डायवर्ट

Mumbai Traffic Diversion: मुलुंड स्थित एलबीएस मार्ग पर शांग्रिला मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण रात के समय एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। भांडुप पुलिस स्टेशन से सोनापुर बंद रहेगा।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुलुंड में शांग्रिला मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते एक महीने रात में ट्रैफिक बदलेगा।

  • एलबीएस मार्ग के एक हिस्से पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर प्रवेश बंद रहेगा।

  • कांजुरमार्ग, भांडुप और मुलुंड जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं।

Mulund LBS Marg Night Traffic Diversion: मुलुंड स्थित लाल बहादुर शास्त्री (LBS) मार्ग पर शांग्रिला मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक महीने तक रात के समय यातायात में बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के लिए भारी मशीनरी लाने, ले जाने और तैनात करने का काम भांडुप पुलिस स्टेशन से जैनम बैंक्वेट हॉल, सोनापुर जंक्शन के बीच किया जाएगा।

सुरक्षा और निर्माण कार्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भांडुप स्टेशन के पास डॉ. कल्पना चावला मधुबन गार्डन से सोनापुर जंक्शन तक LBS मार्ग का हिस्सा आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

कांजुरमार्ग और भांडुप से मुलुंड जाने का वैकल्पिक रास्ता

कांजुरमार्ग और भांडुप पश्चिम से LBS मार्ग के जरिए आगे जाने वाले वाहन चालक डॉ. कल्पना चावला चौक से दाहिने मुड़कर भांडुप विलेज रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद बालकृष्ण तातोजीराव शिंदे चौक से बाएं मुड़कर सुभाष नगर रोड और लिंक रोड होते हुए सोनापुर जंक्शन पहुंचा जा सकेगा। यहां से वाहन चालक मुलुंड पश्चिम की ओर जा सकेंगे।

मुलुंड पूर्व, ऐरोली जंक्शन और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तरफ जाने वाले वाहन नाहूर ब्रिज का विकल्प भी अपना सकते हैं।

हल्के वाहनों के लिए अलग मार्ग

कांजुरमार्ग और भांडुप की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए डॉ. कल्पना चावला चौक से मारुति मंदिर रोड, नाथा बाबाजी थोरात रोड और विठ्ठल शेट्टी मार्ग होते हुए LBS मार्ग पर पहुंचने का विकल्प दिया गया है।

वहीं, सोनापुर जंक्शन या ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से कांजुरमार्ग और भांडुप पश्चिम की ओर आने वाले वाहन चालक सोनापुर जंक्शन से बाएं मुड़कर गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद रुणवाल ग्रीन जंक्शन और शिंदे चौक होते हुए मधुबन गार्डन तक पहुंचा जा सकेगा।

इन रास्तों से भी कर सकेंगे आवाजाही

वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बीकानेर स्वीट्स और महावितरण कार्यालय के पास से विठ्ठल शेट्टी मार्ग तथा लेक रोड होते हुए डॉ. कल्पना चावला चौक पहुंचा जा सकता है।

इसके अलावा गांधीनगर जंक्शन से जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (JVLR), ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ऐरोली जंक्शन से मुड़कर गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के जरिए सोनापुर जंक्शन तक पहुंचने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले मार्ग परिवर्तन की जानकारी जांच लें और निर्माण स्थल के पास यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद