राज ठाकरे व रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'टीम इंडिया में अब एक भी मराठी खिलाड़ी नहीं', राज ठाकरे का शिवाजी पार्क से बड़ा बयान, क्रिकेट जगत में मचा बवाल

Raj Thackeray On Marathi Cricketers: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने आज भारतीय क्रिकेट टीम में एक भी मराठी खिलाड़ी नजर नहीं आता। एक समय था, जब 11 में से 8 से 9 खिलाड़ी मुंबई के हुआ करते थे।

आकाश मसने

Raj Thackeray Shivaji Park Rally Speech: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को शिवाजी पार्क की विशाल जनसभा में क्रिकेट और महाराष्ट्र के भविष्य को लेकर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने उस दौर को याद किया जब भारतीय क्रिकेट टीम की रीढ़ मुंबई के खिलाड़ी हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नेशनल टीम में 8 से 9 खिलाड़ी अकेले मुंबई से होते थे, जिनमें सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज शामिल थे। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है।

मराठी खिलाड़ियों की कमी पर सवाल

राज ठाकरे ने सीधे तौर पर कहा, "आज भारतीय क्रिकेट टीम में एक भी मराठी खिलाड़ी नहीं है।" हालांकि वर्तमान टीम में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो मुंबई में पले-बढ़े हैं, लेकिन ठाकरे का इशारा मुख्य रूप से 'नस्लीय मराठी' प्रतिनिधित्व में आई कमी की ओर था। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में खिलाड़ियों को तैयार करने की प्रक्रिया अब थम सी गई है। उनके इस बयान ने क्षेत्रीय गौरव बनाम मेरिट-आधारित चयन की एक नई बहस छेड़ दी है।

क्या बोले राज ठाकरे?

MNS प्रमुख राज ठाकरे कहा कि "आज भारतीय क्रिकेट टीम में एक भी मराठी खिलाड़ी नजर नहीं आता। एक समय था, जब 11 में से 8 से 9 खिलाड़ी मुंबई के हुआ करते थे। आज तो हम इस बात पर विचार भी नहीं कर रहे कि हम कहां पिछड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में खिलाड़ियों को तैयार करने की सोच पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।"

'Maharashtra Next' पोर्टल की शुरुआत

सिर्फ राजनीति और खेल ही नहीं, बल्कि राज्य के विकास के लिए भी राज ठाकरे ने एक नया कदम उठाया है। उन्होंने 'Maharashtra Next' नामक एक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, "कृपया इस वेबसाइट पर महाराष्ट्र के विकास के लिए अपना विजन और विचार साझा करें। हमारे विशेषज्ञ इन विचारों की समीक्षा करेंगे और यदि वे सुझाव ठोस और व्यावहारिक हुए, तो उन्हें सीधे सरकार के सामने रखा जाएगा।"

बदलते समीकरण और भविष्य की चुनौती

शिवाजी पार्क की इस रैली में राज ठाकरे का अंदाज हमेशा की तरह आक्रामक था। उन्होंने साफ किया कि खेल हो या प्रशासन, महाराष्ट्र को अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि 'महाराष्ट्र नेक्स्ट' के जरिए राज ठाकरे युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को अपनी पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि राज्य के विकास का एक नया ब्लूप्रिंट तैयार किया जा सके।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग