मुंबई मेट्रो-1 (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी 'मिक्स्ड लूप' सेवा, भीड़ होगी कम

Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो-1 के घाटकोपर-अंधेरी सेक्शन पर भीड़ कम करने के लिए 'मिक्स्ड लूप' सेवा शुरू होगी। इससे प्रति घंटे 20,000 अतिरिक्त यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी।

रूपम सिंह

Mumbai Metro 1 Mixed Loop Service: मुंबई मेट्रो-1 से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है। घाटकोपर-अंधेरी सेक्शन पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए 'मिक्स्ड लूप' सेवा शुरू की जाएगी। इस नई व्यवस्था से पीक आवर्स में प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी। इसी के साथ ही हर घंटे करीब 20,000 अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि 11।4 किमी लंबे मेट्रो-1 कॉरिडोर में वर्सोवा से घाटकोपर के बीच 12 स्टेशन हैं। फिलहाल इस मार्ग पर चार-कोच वाली मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं।

5 लाख यात्री करते हैं सफर

वित्तीय सीमाओं के कारण मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड अतिरिक्त ट्रेनें खरीदने और छह-कोच सेवाएं शुरू करने की स्थिति में नहीं है। कार्यदिवसों में इस कॉरिडोर पर 5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिससे कार्यालय समय में भारी भीड़ रहती है। पूर्व उपनगर के साथ ही ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और बदलापुर से आने वाले अधिकांश यात्री घाटकोपर से मेट्रो पकड़ते हैं। यही कारण है कि करीब 88 प्रतिशत यात्री घाटकोपर-अंधेरी सेक्शन का उपयोग करते हैं।

नई व्यवस्था के तहत चलेंगी कुछ ट्रेनें

पिछले वर्ष शुरू की गई शॉर्ट लूप सेवा से पीक आवर्स में करीब 10,000 अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिली थी। इस बार क्षमता बढ़ाकर 20,000 अतिरिक्त यात्रियों प्रति घंटा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नई व्यवस्था के तहत कुछ ट्रेनें केवल घाटकोपर से अंधेरी तक चलेगी और वहीं से वापस लौटेंगी, जबकि अन्य मुंबई ट्रेनें वर्सोवा तक नियमित रूप से संचालित होंगी। इससे सबसे व्यस्त सेक्शन पर अधिक ट्रेनें उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही मेट्रो सेवाओं की फ्रीक्वेंसी में 6 से 7 प्रतिशत वृद्धि होगी और प्रतिदिन ट्रिप्स की संख्या बढ़कर 482 तक पहुंच सकेगी।

उपलब्ध होगी आरामदायक यात्रा

पीक आवर्स में घाटकोपर-अंधेरी के बीच मुंबई मेट्रो की ट्रेनें हर 3 मिनट 8 सेकंड के अंतराल पर चलेंगी। मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामंतक चौधरी ने कहा कि मिक्स्ड लूप व्यवस्था उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर यात्रियों को अधिक तेज, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित