भारतीय जनता युवा मोर्चा (सौ. सोशल मीडिया )
Meri Taiyari App Launch: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदर्शी संकल्पना और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमीत साटम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई ने शनिवार को दादर स्थित वसंत स्मृति में 'मेरी तैयारी' और 'तैयारी एंट्रेंस ऐप' का भव्य शुभारंभ किया। साथ ही 'एमएचटी-सीईटी मॉक टेस्ट 2026' उपक्रम की भी शुरुआत की गई।
बाजार में मॉक टेस्ट के लिए 2000 रुपये तक का शुल्क
ये दोनों उपक्रम एमएचटी-सीईटी, एनईईटी और जेईई 2026 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि जहां बाजार में ऐसे मॉक टेस्ट के लिए 1,000 से 2,000 रुपये तक शुल्क लिया जाता है, वहीं भाजपा मुंबई के माध्यम से यह सुविधा सभी छात्रों को पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।
11.4 लाख छात्रों को मिलेगा सशक्त मंच
लॉन्च कार्यक्रम में नगरसेवक व स्थायी समिति सदस्य तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि इस बार एमएचटी-सीईटी 2026 ऐतिहासिक है, क्योंकि महाराष्ट्र से 11।4 लाख से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं।
निरंतर अभ्यास जरूरी
- उन्होंने सभी छात्रों से इस मुफ्त अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। तो वहीं भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा, यह सिर्फ मॉक टेस्ट नहीं, नई संभावनाओं की शुरुआत है। सिंह ने कहा कि 'मेरी तैयारी' भाजयुमो मुंबई और टारगेट पब्लिकेशन के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज की स्पर्धा में केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और स्व-मूल्यांकन भी उतना ही जरूरी है और यह ऐप एक ही मंच पर देता है।
- अगस्ती लावंड ने कहा, वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव देना है लक्ष्य टारगेट लर्निंग वेंचर्स के संचालक लावंड ने कहा कि 'मेरी तैयारी' मॉक टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपनी कमजोरियां पहचान सकें और सही दिशा में सुधार कर सकें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, निरंतरता बनाए रखें, सही संसाधनों का उपयोग करें और सफलता जरूर मिलेगी।