मुंबई, मानखुर्द, चॉल हादसा, (सोर्स - सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका

Mumbai Mankhurd Building Collapse: मुंबई के मानखुर्द में भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर अभियान शुरू किया है, मलबे में अभी भी लोग फंसे है।

अंकिता पटेल

Mumbai Mankhurd Building Collapse Deaths: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच, तीन मंजिला 'चॉल' ढह जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। मानखुर्द के जनता नगर इलाके में यह हादसा हुआ। यहां हनुमान मंदिर के पीछे चॉल नंबर-5 में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला चॉल का एक अचानक इस लोगों की मौत हो गई।

आशंका जताई गई है कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हो सकते हैं। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बीएमसी का अग्निशमन दल, स्थानीय पुलिस, संबंधित वार्ड का स्टाफ तथा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।

देर शाम हुआ हादसा, राहत कार्य जारी

खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आशंका है कि मलबे में अन्य लोगों के भी फंसे होने की संभावना के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

प्रशासन ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बचाव दल मलबा हटाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों में 4 महिलाएं

शताब्दी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कुल पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे।

चिकित्सकों ने सभी पांचों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा, बचाव अभियान के दौरान एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया, यह घटना भाजपा प्रवक्ता और नगरसेवक नवनाथ बन के वार्ड में हुई।

बचाव अभियान में बारिश से बाधा

भाजपा के स्थानीय पार्षद नवनाथ बन ने कहा कि मलबे के नीचे अब भी एक और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में जुटे भारत-जापान के रक्षा मंत्री; जानें राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइजुमी की बैठक के बड़े एजेंडे

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

NEET-JPSC के बाद हिमाचल में बवाल! शिमला की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, HPU के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश