रोहित पवार और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

रोहित के रडार पर महायुति के मंत्री, कोकाटे के बाद किया बोर्डिकर का वीडियो वायरल

Maharashtra politics: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के लिए रोहित पवार सिरदर्द बनते जा रहे है। रोहित पवार चुन-चुनकर महायुति के मंत्रियों के गलत कामों के वीडियो वायरल कर रहे है।

प्रिया जैस

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्री इन दिनों एनसीपी-एसपी पार्टी के विधायक रोहित पवार के रडार पर चल रहे हैं। रोहित मंत्रियों को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सदन में मोबाइल पर रमी (ताश) खेलते कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का वीडियो वायरल करने वाले रोहित ने अब राज्यमंत्री मेघना बोर्डिकर का वीडियो वायरल किया है। वीडियो में राज्यमंत्री एक ग्राम सेवक को तमाचा मारने की धमकी देती नजर आती हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर साझा वीडियो में रोहित ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए लिखा है, "विधानसभा में रमी खेलने वाले.., पैसों के बाग भरने वाले..., डांस बार चलाने वाले... उल्टे काम करने के बाद सीधा दिखाकर अपना बखान करनेवाले, इनमें अब और एक मंत्री बढ़ गई हैं, जो अधिकारियों को सीधे थप्पड़ मारने की धमकी दे रही हैं... देवेंद्र जी, कैसे सज्जन मंत्रियों को आपने ढूंढ़ा है। इससे आपके मंत्रिमंडल की इज्जत जा ही रही है, लेकिन इससे ज्यादा चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र की बेइज्जती हो रही है।"

सीएम से किया आह्वान

रोहित पवार ने आगे सवाल करते हुए लिखा है कि घरकुल योजना के लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर आखिरकार एक राज्य मंत्री किस अधिकार से किसी ग्राम सेवक को थप्पड़ मारने की धमकी दे सकता है? इसी के साथ रोहित पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मंत्रियों को रोकने का आव्हान किया है।

क्या कहा था मंत्री बोर्डिकर ने?

परभणी जिले के जिंतूर तालुका अंतर्गत आनेवाले बोरी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री बोर्डिकर एक ग्राम सेवक पर भड़क गईं। उन्होंने फटकारने हुए पूछा कि आपको वेतन कौन देता है? उन्होंने आगे कहा कि आपकी चमचागिरी यहां नहीं चलेगी। ये सब बंद करो अन्यथा अभी बर्खास्त कर दूंगी।

याद रखो आप जो कुछ भी करते हो, उसकी पूरी जानकारी मुझे है। इसलिए मैंने जानबूझ कर सीओ मैडम को यहां बुलाया है। चमचागिरी करनी है तो नौकरी छोड़ दो। याद रखना यह बोर्डिकर की चेतावनी है, चमचागिरी करोगे तो थप्पड मारूंगी।

सीएम फडणवीस ने किया बचाव

एक दिन पहले मंत्री संजय शिरसाट और बाद में मंत्री बोर्डिकर का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री कभी-कभी अपने भाषणों में मजाक में बातें कह देते हैं। यदि हम हर बात की आलोचना करने लगें तो यह ठीक नहीं है। कुछ बयान जरूरी होते हैं और कुछ गलत।

मेघना बोर्डिकर से बातचीत हुई है, मीडिया में उनका भाषण आधा-अधूरा दिखाया जा रहा है। इसी तरह शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट के बयान, "जितना चाहे धन मांगो, यह सरकार का पैसा है, हमारे बाप है क्या?" पर फडणवीस ने कहा कि शिरसाट के बयान में कुछ गलत नहीं लगता है, लेकिन उन्हें बोलने के दौरान संयम रखना चाहिए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें