मौसम की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Weather: IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया पूर्वानुमान, जानें अपने जिले का हाल

Maharashtra Weather Forecast: IMD ने महाराष्ट्र के लिए अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए मुंबई, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश और तापमान का पूरा हाल।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Rain Forecast Next 5 Days: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के 358 में से 265 तालुकों को आधिकारिक तौर पर सूखा प्रभावित घोषित किए जाने के तुरंत बाद, मौसम के मिजाज को लेकर आम जनता और किसानों की नजरें IMD पर टिकी हुई हैं। इस वर्ष राज्य में औसतन 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

इसी बीच IMD के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 के लिए अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से राज्य में मूसलाधार बारिश की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन कई जिलों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

मुंबई और कोंकण क्षेत्र का मौसम

राजधानी मुंबई में अगले पांच दिनों के दौरान मुख्य रूप से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को मुंबई में हल्की बारिश के साथ गरजचमक देखने को मिल सकती है, जबकि 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान केवल हल्की फुहारें ही पड़ेंगी।

वहीं कोंकण के अन्य तटीय जिलों ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में पांचों दिन बारिश होने की संभावना बहुत अधिक जताई गई है।

मध्य महाराष्ट्र व घाट क्षेत्रों के लिये येलो अलर्ट

पश्चिम महाराष्ट्र और घाट क्षेत्रों में मौसम थोड़ा अधिक हलचल भरा रह सकता है। IMD ने पुणे, नासिक, सातारा, कोल्हापुर और सांगली के घाट इलाकों में गरजचमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पुणे और सातारा के घाट क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के चेतावनी चार्ट के अनुसार, 28 और 29 सितंबर को पुणे घाट, सातारा घाट, सांगली, कोल्हापुर, बीड़ और धाराशिव के लिए आंधीतूफान व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की बारिश

सूखे का सामना कर रहे मराठवाड़ा के जिलों में मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा। बीड, धाराशिव, लातूर और छत्रपति संभाजीनगर में गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीड और धाराशिव में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। हालांकि, जालना, परभणी और हिंगोली में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और वहां कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दूसरी ओर, विदर्भ क्षेत्र में कम दबाव का असर खत्म होने के बाद बारिश की गतिविधियों में काफी गिरावट आई है। नागपुर, अमरावती, अकोला, चंद्रपुर, गड़चिरोली और वर्धा समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक कोई मौसम चेतावनी नहीं है। विदर्भ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मानसून की विदाई और तापमान का रुझान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिणपश्चिम मानसून की महाराष्ट्र राज्य से वापसी 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच होने की संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान में अगले 45 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान में 24 घंटे के बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे