AI ने खोली बिजली चोरी की पोल! महाराष्ट्र राज्य में महावितरण ने पकड़ा 66 करोड़ का घोटाला

Nagpur Electricity Theft News: महावितरण ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में 66 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। नागपुर समेत राज्य भर में 289 आपराधिक मामले दर्ज किये गए।
MSEDCL AI Power Theft Action
महावितरण ने कर रहा, AI तकनीक का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

MSEDCL AI Power Theft Action: नागपुर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महावितरण ने अब 'एआई' की 'सुपर इंटेलिजेंस' का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

महाराष्ट्र राज्य भर में 190 से अधिक विशेष उड़न दस्तों द्वारा बिजली कनेक्शनों की जांच और 'एआई' मॉड्यूल के सूक्ष्म विश्लेषण के माध्यम से पिछले 3 महीनों में 66.28 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का पर्दाफाश हुआ है। अब तक बिजली चोरी और समझौता शुल्क की राशि जमा नहीं करने वाले 289 मामलों में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

ऐसे काम करती है तकनीक

महावितरण से मिली जानकारी के अनुसार, एआई और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए बिजली चोरी की सटीक भविष्यवाणी करने वाला मॉड्यूल तैयार किया गया है। बिजली ग्राहकों या संबंधित क्षेत्र में बिजली खपत के पुराने आंकड़ों अचानक कम या अधिक हुई मांग, मीटर में तकनीकी छेड़छाड़ और 50 से अधिक अन्य तकनीकी मानकों का यह मॉड्यूल 24 घंटे सूक्ष्म विश्लेषण कर रहा है।

जिन ग्राहकों के बिजली उपयोग में संदिग्ध अंतर पाया जाता है, उन्हें यह 'एआई' मॉड्यूल 'हाई रिस्क' श्रेणी में डाल देता है। इससे बिना किसी पूर्व जांच के बिजली चोरी होने वाले स्थान की सटीक जानकारी मॉड्यूल के माध्यम से उपलब्ध हो रही है।

MSEDCL AI Power Theft Action
महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में चला बड़ा हेल्थ चेकअप अभियान! 79,624 विद्यार्थियों की हुई हीमोग्लोबिन जांच

महाराष्ट्र राज्य भर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई में कहीं भी लापरवाही न हो, इसके लिए बिजली कनेक्शन की जांच से लेकर बिजली बिल तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया 'थेफ्ट ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टम' के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए एक स्वतंत्र मोबाइल एप भी विकसित किया गया है।

5,949 मामले

महाराष्ट्र राज्य भर में पिछले जून से अगस्त तक 3 महीनों में महावितरण के नियमित और विशेष दस्तों ने छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्रीय विभाग में 5,083, कोंकण में 11,083, नागपुर में 5,949 और पुणे क्षेत्रीय विभाग में 5,849, इस प्रकार कुल 27,964 बिजली चोरी के मामले उजागर किए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com