राहुल गांधी, एकनाथ शिंदे और नवनाथ बन (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10 News: एकनाथ शिंदे के हमले से लेकर नवनाथ बन के दावे तक, पढ़ें राज्य की 10 प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा हमला, तुलजाभवानी मंदिर विवाद, पुणे, संभाजीनगर और मुंबई से जुड़ी राज्य की 10 बड़ी और ताजातरीन खबरें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर हमारी इस खास पेशकश में नजर डालते हैं राज्य की 10 प्रमुख खबरों पर।

एक तरफ जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, वहीं दूसरी तरफ पुणे, मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर से जुड़ी कई अहम घटनाएं सुर्खियों में हैं। इसके अलावा, छात्रों के मुद्दों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं से जुड़ी इन खबरों के जरिए जानिए महाराष्ट्र में आज दिनभर क्या कुछ रहा खास।

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों की मदद से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश कर रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

साहिल के माता-पिता की बिगड़ रही तबीयत, आईआईटी-बॉम्बे में अब छात्रों के मन की सुनेंगे 30 काउंसलर

साहिल वाकोडे की मौत पर परिवार की भूख हड़ताल

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की कथित आत्महत्या को एक महीना पूरा होने वाला है। 18 सितंबर को साहिल आईआईटी कैंपस में मौजूद हॉस्टल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उसके बाद उनके माता-पिता ने संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डुला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

छत्रपति संभाजीनगर में शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मेडिकल दुकानदार के पेट में चाकू घोंपा, गल्ले से 1,200 लूटे

छत्रपति संभाजीनगर अपराध चाकू हमला

छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने मेडिकल दुकानदार मिथुन जायसवाल पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया और दुकान के गल्ले से 1,200 रुपये निकाल लिए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

VIP गेट से एंट्री नहीं मिली तो पुलिसकर्मियों ने गार्ड का सिर फोड़ा; तुलजाभवानी मंदिर का VIDEO वायरल

गार्ड को पीटते पुलिसकर्मी

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री तुलजाभवानी मंदिर में नवरात्रोत्सव के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में जाने वाले पीतल गेट से VIP प्रवेश न मिलने पर बंदोबस्त में तैनात 3 से 4 पुलिसकर्मियों ने आपा खो दिया और मंदिर संस्थान के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुणेकरों की सेहत से खिलवाड़! खडकवासला बांध में घुल रहा होटलों का गंदा पानी, NCP नेता ने की कार्रवाई की मांग

बांध में घुल रहा गंदा पानी

पुणेकरों की प्यास बुझाने वाले खडकवासला बांध के जल स्रोतों में आसपास के होटलों और रेस्टोरेंटों का गंदा पानी सीधे छोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इससे पुणेकरों को होने वाली जलापूर्ति की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा होने की आशंका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के पार्षद अमोल बालवडकर ने जताई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDA ब्लॉक की बैठक के बाद सुप्रिया सुले

राजधानी दिल्ली में आयोजित विपक्षी INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र की राजनीति के दो प्रमुख चेहरों, सुप्रिया सुले और संजय राउत ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। दोनों नेताओं ने विपक्षी एकजुटता का संदेश देते हुए केंद्र की नीतियों और रवैये पर तीखे प्रहार किए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुणे MHADA लॉटरी: आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

म्हाडा, प्रतीकात्मक तस्वीर

म्हाडा की पुणे गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल की 15 प्रतिशत सामाजिक और 20 प्रतिशत समावेशी आवास योजना के तहत अपार्टमेंटो के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई: मालाबार हिल में सिरी रोड परियोजना पर 23 अक्टूबर को BMC की बैठक में चर्चा, 48 पेड़ कटने का अनुमान

मुंबई के कमला नेहरू पार्क से होकर गुजरने वाला सिरी रोड, बीएमसी ऑफिस

मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में सिरी रोड को चौड़ा करने का एक विवादित प्रस्ताव 23 अक्टूबर को BMC की बैठक में विचार के लिए फिर से रखा जाएगा। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद एक बार फिर ग्रीन स्पेस के नुकसान, बहुमूल्य पेड़ों और पानी की महत्वपूर्ण पाइपलाइनों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

जहां विरोध था वहां बिछाए फूल! तुलशी गांव में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे सर्वे टीम का किसानों ने किया स्वागत

तुलशी गांव बेचना है का पोस्टर

सोलापुर जिले की माढा तहसील के तुलशी गांव में सूखाग्रस्त किसानों ने शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के भूमि सर्वेक्षण के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करने के बजाय फूल-मालाएं पहनाकर और नारियल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल

राहुल गांधी और नवनाथ बन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ कमल उत्तमराव बन ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर महिला सम्मान तथा संवैधानिक मूल्यों को लेकर तीखे हमले बोले हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस