पुणे MHADA लॉटरी: आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

MHADA Pune Apartment Application Date Extended: पुणे म्हाडा लॉटरी अपार्टमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। प्रमाणपत्र सत्यापन में देरी के कारण यह फैसला लिया गया है।
pune mhada lottery application date extended october 22
म्हाडा, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे म्हाडा लॉटरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 22 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

  • डोमिसाइल और आय प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण लिया गया फैसला।

  • अब तक इस योजना के तहत 1.65 लाख से अधिक लोगों ने कराया है रजिस्ट्रेशन।

Pune MHADA Lottery 2026: म्हाडा की पुणे गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल की 15 प्रतिशत सामाजिक और 20 प्रतिशत समावेशी आवास योजना के तहत अपार्टमेंटो के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 22 अक्टूबर 2026 की रात 11।59 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। डोमिसाइल प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

म्हाडा की ओर से इन दोनों योजनाओं के लिए 24 अगस्त 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसी दिन दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब तक कुल 1 लाख 65 हजार 28 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है इनमें से 1 लाख 1 हजार 811 आवेदकों ने अनामत राशि भी जमा कर दी है।

13 हजार से अधिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन बाकी

आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदकों को IHLMS 2.0 प्रणाली पर डोमिसाइल प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और आयकर रिटर्न ऑनलाइन अपलोड करना होता है। डोमिसाइल और आय प्रमाणपत्रों का सत्यापन MahalT प्रणाली के माध्यम से, जबकि आयकर रिटर्न का सत्यापन आयकर विभाग द्वारा ऑनलाइन किया जाता है।

pune mhada lottery application date extended october 22
मुंबई: मालाबार हिल में सिरी रोड परियोजना पर 23 अक्टूबर को BMC की बैठक में चर्चा, 48 पेड़ कटने का अनुमान

क्यों बढ़ानी पड़ी म्हाडा आवेदन की तारीख?

इस प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण म्हाडा ने पहले आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 की रात 11.59 बजे तक की थी। हालांकि, MahalT प्रणाली के माध्यम से प्रमाणपत्रों के सत्यापन में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते बड़ी संख्या में आवेदन अब भी लंबित हैं।

pune mhada lottery application date extended october 22
VIP गेट से एंट्री नहीं मिली तो पुलिसकर्मियों ने गार्ड का सिर फोड़ा; तुलजाभवानी मंदिर का VIDEO वायरल

13 हजार से अधिक दस्तावेजों का सत्यापन अभी भी बाकी

पुणे म्हाडा के अनुसार, फिलहाल 3,872 डोमिसाइल प्रमाणपत्र और 9,142 आय प्रमाणपत्रों का सत्यापन बाकी है। इस तरह कुल 13,014 प्रमाणपत्रों की जांच लंबित है इस स्थिति को देखते हुए आवेदकों को दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कराने और ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए 22 अक्टूबर 2026 की रात 11.59 बजे तक अतिरिक्त समय दिया गया है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com