मनोज जरांगे और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे के अनशन से लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की रेड तक, पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: मनोज जरांगे का निर्णायक अनशन, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की रेड में ₹10.75 करोड़ का सोना जब्त, ठाणे रिंग मेट्रो विरोध और कोयना एक्सप्रेस हादसा।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 Updates: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने जालना के अंतरवाली सराटी में अपना 12वां अनशन शुरू कर दिया है, जिसे उन्होंने निर्णायक आमरण अनशन घोषित किया। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक' के तहत 10.75 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है।

इधर ठाणे में प्रस्तावित इंटरनल रिंग मेट्रो का विरोध तेज हो गया है, जबकि कर्जत रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयना एक्सप्रेस में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा, चंद्रपुर में बाघ के हमले से एक युवक की दुखद मौत हो गई।

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का आर-पार

मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने जालना के अंतरवाली सराटी में एक बार फिर अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने इस 12वें अनशन को निर्णायक आमरण अनशन घोषित किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

कर्जत स्टेशन पर खड़ी कोयना एक्सप्रेस में लगी आग

कोयना एक्सप्रेस में लगी आग का वीडियो

कर्जत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कोयना एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ और रेलवे पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला।

पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक, 10 करोड़ का सोना ज़ब्त

वैक्स के बॉल्स में छिपाया गया साेना

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर DRI की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सोने की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस बेहद गुप्त और योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए ऑपरेशन मिडनाईट गोल्डस्ट्राइक के दौरान अधिकारियों ने 10.75 करोड़ रुपये की कीमत का 6.859 किलोग्राम शुद्ध 24-कैरेट सोना जब्त करने में सफलता हासिल की है।

पढ़ें पूरी खबर...

रिंग मेट्रो पर ठाणेकरों का सवाल- जरूरत नहीं तो करोड़ों का खर्च क्यों? नागरिक चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

ठाणे इंटरनल रिंग मेट्रो परियोजना

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हत्वकांक्षी परियोजनाओं में शामिल ठाणे इंटरनल रिंग मेट्रो परियोजना का विरोध थमने की बजे बढ़ता ही जा रहा है। इस परियोजना के खिलाफ रविवार, 30 अगस्त को नागरिक सड़कों पर उतरकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रपुर में बाघ का कहर, मवेशी चराने गए युवक की मौत, सिंदेवाही में चरवाहे पर भी हमला

विजय मधुकर मेश्राम पर बाघ का हमला

चंद्रपुर ताडोबा के मोहली वन परिक्षेत्र में शनिवार दोपहर मवेशी चराने गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय मधुकर मेश्राम (25), निवासी जुनोना के रूप में हुई है। घटना से जुनोना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। 

पढ़ें पूरी खबर...

शासकीय छात्रावास में 17 वर्षीय किशोरी ने गटका जहर, मेयो अस्पताल में भर्ती नाबालिग अचानक हुई गायब

मेयो अस्पताल से 17 वर्षीय किशोरी लापता

नागपुर के काटोल रोड पर स्थित लड़कियों के शासकीय छात्रावास में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जलालखेड़ा के मारावाड़ी गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने छात्रावास परिसर के भीतर ही विष प्राशन कर लिया। परिजनों के साथ न रखने के फैसले के बाद 24 अगस्त को कारंजा पुलिस ने उसे शासकीय संरक्षण में इस छात्रावास में दाखिल कराया था। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

मोहन मभागवत के बयान का संजय राउत ने किया समर्थन

मोहन भागवत और संजय राउत

शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा, मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में जो बयान दिया कि जो मुसलमानों से नफरत करता है या चाहता है कि मुसलमानों को भारत से निकाल दिया जाए, वह हिंदू नहीं है, और ऐसे व्यक्ति को हिंदू नहीं कहा जा सकता, यह एक महत्वपूर्ण बयान है।

पढ़ें पूरी खबर...

होमटाउन नागपुर में गोरेवाडा जू पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस और गणेश नाईक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर स्थित बालासाहेब ठाकरे गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस विशेष दौरे के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने उद्यान का भ्रमण करते हुए वहां वन्यजीवों को करीब से देखने और वन्यजीव निरीक्षण का भरपूर आनंद उठाया।

पढ़ें पूरी खबर...

वाशिम में तुअर के भाव में उछाल, 8000 रुपए क्विंटल के पार पहुंचा दर

वाशिम तुअर भाव

जुलाई आखिर से अगस्त के पहले पखवाड़े तक गिरे हुए तुअर फसल के दरो में अब फिर से उछाल आकर खुले बाजार में तुअर के दर आठ हजार रुपये प्रतिक्विंटल के पार हो गए है। कारंजा व वाशिम बाजार समिति में तुअर को इस वर्ष के वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य से 175 से 200 रुपयों तक अधिक दर मिल रहे है।

पढ़ें पूरी खबर...

BMC एक्स-रे मशीन घोटाला? कूपर और सायन अस्पताल में मशीनों की खरीद में 2 साल की देरी

BMC की इमारत

बीएमसी द्वारा संचालित कूपर और सायन अस्पतालों के लिए जरूरी एक्स-रे मशीनों की खरीद में करीब दो साल की देरी को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में तत्कालीन अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त विपिन शर्मा की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में मनपा आयुक्त अश्विनी भिडे को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO