Washim News: वाशिम में तुअर के भाव में उछाल, 8000 रुपए क्विंटल के पार पहुंचा दर , किसान खुश

Washim Tur Price Rise: वाशिम जिले में तुअर के भाव में फिर तेजी आई है। कारंजा और वाशिम बाजार समितियों में तुअर के दाम 8,000 रुपए प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं।
washim tur dal price rise crosses 8000 per quintal
वाशिम तुअर भाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Washim Market Committee: जुलाई आखिर से अगस्त के पहले पखवाड़े तक गिरे हुए तुअर फसल के दरो में अब फिर से उछाल आकर खुले बाजार में तुअर के दर आठ हजार रुपये प्रतिक्विंटल के पार हो गए है। कारंजा व वाशिम बाजार समिति में तुअर को इस वर्ष के वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य से 175 से 200 रुपयों तक अधिक दर मिल रहे है।

जिले के बाजार समितियों में कुछ दिनों के पहले तुअर के दरो में गिरावट आयी थी, लेकिन अब दरो में सुधार हो रहा है। चार पांच दिनो में ही 400 से 500 रुपयों से वृध्दि हो गई है। जिस से तुअर उत्पादक किसानों को राहत मिली है।

गत सीजन से दे रहे समर्थन मूल्य

गत सीजन में तुअर की फसल को 8 हजार रुपये समर्थन मूल्य दिया जा रहा था। इस वर्ष इस में 450 रुपयो की वृध्दि की जाकर वर्ष 2026-27 सीजन के लिए तुअर का समर्थन मूल्य 8 हजार 450 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस में बाजार समिति में तुअर को अभी समर्थन मूल्य के करीब दर मिल रहा है।

washim tur dal price rise crosses 8000 per quintal
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल

साढ़े आठ हजार पार करेगा दर

जिले के किसानों के पास अब तुअर का स्टांक शेष नहीं रहा है। इस में भी अनेक किसान खरीफ सीजन के कामो में व्यस्त है। जिस से बाजार में अपेक्षा की तुलना में तुअर की आवक कम होते जा रही है। मांगो की तुलना में आवक कम रहने पर तुअर के दर साढ़े आठ हजार रुपयो से पार होने की संभावना जतायी जा रही है।

बाजार समितिवार तुअर के दर

जिले के तालुका में बाजार समितिवार दरो में गुरुवार को रिसोड बाजार समिति में तुअर को 8,050 रुपये प्रतिक्विंटल दर मिला है। तो यहा पर आवक 130 क्विंटल हुई है। तो इसी प्रकार से मानोरा में 8,175 रुपए, आवक 200 क्विंटल कारंजा में 8,175 रुपए, । वाशिम में 8,280 रुपए दर मिला है तो यहां पर 3,500 क्विंटल की आवक हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com