शासकीय छात्रावास में 17 वर्षीय किशोरी ने गटका जहर, मेयो अस्पताल में भर्ती नाबालिग अचानक हुई गायब, तलाश जारी

Minor Girl Missing From Mayo Hospital: नागपुर के शासकीय छात्रावास में जहर खाने वाली 17 वर्षीय किशोरी मेयो अस्पताल से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई है, तहसील पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Minor Girl Missing In Nagpur
मेयो अस्पताल से 17 वर्षीय किशोरी लापता(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नागपुर के शासकीय छात्रावास की घटना

17-Year-Old Girl Undergoing Treatment At Mayo Hospital Went Missing: नागपुर के काटोल रोड पर स्थित लड़कियों के शासकीय छात्रावास में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जलालखेड़ा के मारावाड़ी गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने छात्रावास परिसर के भीतर ही विष प्राशन कर लिया। परिजनों के साथ न रखने के फैसले के बाद 24 अगस्त को कारंजा पुलिस ने उसे शासकीय संरक्षण में इस छात्रावास में दाखिल कराया था। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

अस्पताल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

27 अगस्त को जहर गटकने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल के वार्ड नंबर 29 में भर्ती कराया गया था। उसकी देखरेख के लिए छात्रावास की दो महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

शुक्रवार तड़के करीब 6:15 बजे किशोरी ने अटेंडेंट से बाथरूम जाने की इच्छा जताई। वापस लौटने के बाद जैसे ही सुरक्षा में लगी कर्मचारी को झपकी आई, किशोरी अपने बेड से मौका देखकर गायब हो गई।

Minor Girl Missing In Nagpur
अमरावती अस्पताल अग्निकांड के बाद जागा नागपुर प्रशासन, 205 अस्पतालों में फायर सुरक्षा नहीं, मनपा ने की कार्रवाई

तलाशी बेअसर, पुलिस में शिकायत

लगभग 15 मिनट बाद जब महिला कर्मचारी की नींद खुली, तो किशोरी बेड पर मौजूद नहीं थी। अस्पताल परिसर, वार्डों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत तहसील पुलिस को इसकी सूचना दी।

तहसील पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

किशोरी के नाबालिग होने के कारण तहसील पुलिस ने नियमों के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण (Section for Kidnapping of Minor) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उसकी तलाश में जुट गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि मानसिक तनाव से जूझ रही एक सुरक्षित किशोरी इतनी आसानी से सुरक्षाकर्मियों की नजरों से कैसे ओझल हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com