चंद्रपुर में बाघ का कहर, मवेशी चराने गए युवक की मौत, सिंदेवाही में चरवाहे पर भी हमला

Chandrapur Tiger Attack Sindewahi: चंद्रपुर में बाघ के दो हमलों से दहशत फैल गई। ताडोबा के मोहली में युवक की मौत हुई, जबकि सिंदेवाही के पवनपार में चरवाहा गंभीर घायल है।
Chandrapur Tiger Attack Sindewahi Moheli Forest Range
विजय मधुकर मेश्राम पर बाघ का हमला सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Chandrapur Tiger Attack Sindewahi Moheli Forest Range: चंद्रपुर ताडोबा के मोहली वन परिक्षेत्र में शनिवार दोपहर मवेशी चराने गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय मधुकर मेश्राम (25), निवासी जुनोना के रूप में हुई है। घटना से जुनोना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार

विजय मेश्राम मवेशी चराने के लिए मोहली बिट के कक्ष क्रांक-154 में गया था। दोपहर करीब 1 बजे घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में विजय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहली वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष थिपे, पुलिस निरीक्षक शेगांवकर व उनका दल तथा दुर्गापुर पुलिस थाने केस अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 

मानद वन्यजीव रक्षक मुकेश भांदककर और वनकर्मियों की मौजूदगी में पुलिस पंचनामा एवं घटनास्थल का पंचनामा किया गया। मृतदेह को पोस्टमार्टम के लिए भद्रावती ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग की ओर से मृतक की मां निरंजना मधुकर मेश्राम को घटनास्थल पर तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार रुपए प्रदान किए गए।

Chandrapur Tiger Attack Sindewahi Moheli Forest Range
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल

सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

सिंदेवाही तहसील के पवनपार गांव में ग्रामीण अस्पताल में उपचार जारी 28 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मवेशी चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में देविदास विश्वनाथ बोरकर (50) गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके हाथ, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

पवनपार परिसर में जंगल से सटे क्षेत्र

जानकारी के अनुसार, देविदास चोरकर रोज की तरह पवनपार परिसर में जंगल से सटे क्षेत्र में मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। देविदास के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे नागरिक मौके पर पहुंचे और उन्हें बाघ के चंगुल से बचाया।

हालांकि, तब तक बाघ के हमले में वे घायल हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अंजली सायंकार (बोरावार) और क्षेत्र सहायक मानकर घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का पंचनामा किया।

Chandrapur Tiger Attack Sindewahi Moheli Forest Range
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में 'एकीकृत नियंत्रण प्रणाली' लागू; 12 वन परिक्षेत्र कार्यालयों का हुआ शुभारंभ
Chandrapur Tiger Attack Sindewahi Moheli Forest Range
घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र मौजूदसोर्स- नवभारत

बाघ की गतिविधियों पर नजर

चंद्रपुर जिले ताडोबा के मोहली वन परिक्षेत्र घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए हैं। वन विभाग की टीम बाघ की लगातार निगरानी कर रही है।

इलाके में दहशत, बाघ के बंदोबस्त की मांग

चंद्रपुर ताडोबा के मोहली वन परिक्षेत्र में बाथ के हमले की घटना से पवनपार और आसपास के क्षेत्र में चरवाहों, किसानों और ग्रामीणों मैं भय का माहौल है। ग्रामीणों ने चन विभाग से बाध का तत्काल बंदोबस्त करने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवाश्यक उपाय करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com