अदिती तटकरे और रोहित पवार (सोर्स: एआई फाेटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10: लाडकी बहिन योजना से लेकर रोहित पवार की चेतावनी तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: लाडकी बहिन योजना की ₹1500 की किस्त, रोहित पवार की सरकार को चेतावनी, कोंकण जमीन घोटाला और मुंबई में झोपड़ियां तोड़ने की कार्रवाई से जुड़ी राज्य की प्रमुख अपडेट्स पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने की 1,500 रुपये की किस्त जमा होने से खुशी की लहर है।

वहीं दूसरी ओर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने किसानों की अनदेखी पर सरकार को समृद्धि महामार्ग जाम करने की कड़ी चेतावनी दी है। इसके अलावा, कोंकण जमीन घोटाला, मुंबई में झोपड़ियों पर तोड़क कार्रवाई का विरोध और अपराध से जुड़ी राज्य की 10 सबसे प्रमुख और बड़ी खबरों का विस्तृत अपडेट यहां पढ़ें।

लाडकी बहिन योजना: अगस्त की ₹1,500 की किस्त आज से खातों में आएगी

लाडकी बहिन योजना

महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' का लाभ उठा रही लाखों महिलाओं के लिए खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से अगस्त महीने की किस्त का इंतजार कर रही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आज से 1,500 रुपए की राशि जमा की जाने लगी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुणे की वैष्णवी ने रात 9 बजे रोते हुए मां को किया फोन, फिर 11:30 बजे पति ने सास-ससुर को दी धमकी

पुणे की वैष्णवी गिसरे

अपनी बेटी को तुरंत यहां से ले जाओ, वरना मेरे हाथों कुछ बहुत बुरा हो सकता है... शादी के महज चार महीने बाद 24 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे जब एक पति ने अपनी पत्नी के माता-पिता को फोन कर ये खौफनाक शब्द कहे, तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि सुबह एक हंसती-खेलती बेटी की लाश देखने को मिलेगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

साहूकार के उत्पीड़न से तंग आकर कोल्हापुर के किसान ने दी जान, 9 लाख के बदले चुकाए 26 लाख, फिर भी 25 लाख की मांग

काेल्हापुर के मृतक किसान श्रीधर डावरे

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की कागल तहसील स्थित सोनगे गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक किसान ने निजी साहूकार के कथित मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संजय राउत ने तुकाराम मुंढे को लिखा पत्र, कहा- लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर वसूली कर रहे FDA अधिकारी

संजय राउत ने तुकाराम मुंढे को लिखा प

संजय राउत ने महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग पर गंभीर आरोप लगाया हैं। राउत ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को एक पत्र लिखकर कहा कि FDA अधिकारी कार्रवाई की आड़ में होटल, रेस्तरां और क्विक कॉमर्स कारोबारियों से खुलेआम लाखों रुपये की हफ्ता वसूली कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: साहिल के पिता ने आजाद मैदान में शुरू किया प्रदर्शन, मुंबई पुलिस ने दी परमिशन

भूख हड़ताल पर बैठे साहिल के माता-पिता

IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के पिता, रवींद्र वाकोडे ने अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई को अब सड़कों पर ला दिया है। उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। रवींद्र वाकोडे का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई में नहीं टूटेंगी 14 फीट से ऊंची झोपड़ियां! मेयर रितु तावड़े ने दर्ज कराया विरोध, BMC लेगी यू-टर्न?

रितु तावडे

BMC द्वारा शहर की 14 फीट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों को तोड़ने के फैसले पर खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। जहां एक तरफ बीएमसी प्रशासन 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच विशेष अभियान चलाकर 39,000 से अधिक झोपड़ियों पर तोड़क कार्रवाई करने की योजना बना रहा था, वहीं अब इस कार्रवाई पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

कोंकण में 900 करोड़ का बड़ा जमीन घोटाला! संजय राउत का महाराष्ट्र सरकार पर करारा हमला

संजय राउत

शिवसेना ठाकरे गुट के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कोंकण इलाके में 900 करोड़ रुपए के बड़े अवैध जमीन घोटाले का आरोप लगाया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुणे के केतन अग्रवाल मौत मामले में 3 गवाह सामने आए, चश्मदीद ने कहा- चेतन चौधरी ने चट्टान से दिया था धक्का

दिवंगत केतन अग्रवाल और सिया गोयल

रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच के दौरान एक अहम गवाह के सामने आने से केस में नया मोड़ आया है। पुलिस के अनुसार, गवाह ने दावा किया है कि उसने आरोपी चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की चट्टान से धक्का देते हुए देखा था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

सिल्वर ओक की विशेष मीटिंग से लेकर कार्यकर्ताओं संग समीक्षा बैठक तक, शरद पवार का कमबैक प्लान तैयार

शरद पवार और NCP की बैठक

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गई है, जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट अपने सर्वोच्च नेता शरद पवार के मार्गदर्शन में एक नए राजनीतिक कमबैक की योजना बनाने में जुट गई है। मुंबई स्थित शरद पवार के निजी आवास सिल्वर ओक में पार्टी के प्रमुख नेताओं, सांसदों और विधायकों की एक विशेष रणनीति बैठक आयोजित हुई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

रोहित पवार की फडणवीस सरकार को चेतावनी, 12 अक्टूबर तक किसानों को राहत नहीं मिली तो समृद्धि महामार्ग करेंगे जाम

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार

विधायक रोहित पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सूखा घोषित किए जाने के बावजूद सरकार सूखा प्रभावित किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता बांटने में पूरी तरह से विफल रही है। रोहित पवार ने समृद्धि महामार्ग जाम करने की चेतावनी भी दी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम