महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा  फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर

Maharashtra TET Exam: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों ने कूड़ेदान से खराब प्रश्न-पत्र जूतों में छिपाकर चुराए और मास्टरमाइंड तक पहुंचाए।

रूपम सिंह

Maharashtra TET Exam Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने कई राज खोले हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि टीईटी का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने डिस्पोजल बॉक्स से खराब कॉपियां चुराई और उन्हें अपने जूतों के अंदर छिपाकर रैकेट के कथित सरगना तक पहुंचाया।

जांच के दौरान पता चला कि प्रिंटिंग प्रेस के अंदर जिन क्वेश्चन पेपर की प्रिंटिंग की मामूली कमियां या स्याही के निशान थे, उन्हें कूड़ेदान (डिस्पोजल बॉक्स) में फेंक दिया जाता था। डिस्पोजल एरिया में पूरी तरह निगरानी नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर दो कर्मचारियों ने खराब पेपरों को नष्ट होने से पहले ही निकाल लिया।

मास्टरमाइंड तक ऐसे पहुंचाया इसके पीछे प्रिंटिंग प्रेस में करीब 20 साल से काम कर रहे बाबूलाल कुशवाहा का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले बाबूलाल कुशवाहा ने कथित तौर पर छपाई की प्रक्रिया के दौरान डिस्पोजल बॉक्स से खराब प्रश्न-पत्र चुराए।

उन्होंने कथित तौर पर नरेश कुमार महौर उर्फ निक्की (जो घंटे के हिसाब से काम करने वाले अस्थायी कर्मचारी थे) की मदद से पेपरों को जूतों के तलवों के नीचे छिपाया और उन्हें प्रिंटिंग प्रेस कैंपस से बाहर निकाला। इसके बाद पेपर प्रिंटिंग प्रेस के पूर्व कर्मचारी सोनू दिवाकर को सौंपे गए।

15,000 महीना कमाने वालों को दिया पैसों का लालच

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाबूलाल कुशवाहा प्रिटिंग प्रेस में करीब 20 साल से काम कर रहा है। उसे महीने में लगभग 15,000 रुपये मिलते हैं। वहीं साथी निक्की को 45 रुपये प्रति घंटा मिलते थे। अगर काम ज्यादा हो तो निक्की एक दिन में लगभग 400-500 रुपये कमा लेता था। उन्हें ज्यादा पैसे का लालच देकर महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक करवाया गया था।

पुलिस का आरोप है कि बिजेंद्र ने शुरू में चोरी में मदद के लिए दोनों को लगभग 8,000 रुपये दिए और उन्हें भरोसा दिलाया कि लीक हुए पेपर बेचकर होने वाली कमाई से वह उनके लिए प्लॉट खरीदेगा।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज