महाराष्ट्र विधान परिषद (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र में जल्द घोषित हो सकते हैं 17 विधान परिषद सीटों के चुनाव, राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारी

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बाद विधान परिषद की 17 रिक्त सीटों पर चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। अगले सप्ताह चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra MLC Election 17 Seats: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर निकाय चुनाव के बाद रास्ता साफ चुनावी हलचल तेज होने वाली है। राज्य में 17 विधान परिषद सीटों पर अगले सप्ताह चुनाव घोषित होने की संभावना है।

ये 17 सीटे राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर न होने के कारण पिछले लगभग ढाई वर्षों से खाली पड़ी हैं। लेकिन हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकायों के चुनावों के बाद स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विधान परिषद की इन 17 सीटों पर चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

विधान परिषद की कुल 78 सीटों में से 22 सदस्य स्थानीय निकायों द्वारा चुने जाते हैं, जिनमें से वर्तमान में 17 सीटें रिक्त हैं। अगले सप्ताह चुनाव आयोग इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। तो वहीं एक तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों में किसे उम्मीदवारी मिलती है, इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारी के लिए इच्छुकों के प्रयास भी जोर पकड़ने लगे हैं।

कम से कम 75 प्रतिशत मतदाताओं की उपलब्धता अनिवार्य

निर्वाचन नियमों के मुताबिक, स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए कुल मतदाताओं में से कम से कम 75 प्रतिशत मतदाताओं की उपलब्धता अनिवार्य होती है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब यह तकनीकी शर्त पूरी हो गई है।

इन प्रमुख क्षेत्रों में होगा चुनाव

  • आगामी चुनाव महाराष्ट्र के विभिन्न महत्वपूर्ण जिलों में आयोजित किए जाएंगे, इनमें सोलापुर, अहिल्यानगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सतारा, नांदेड़, यवतमाल, पुणे और नागपुर जैसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा भंडारा-गोंदिया, रायगढ़-रत्नागिरी-सिधुदुर्ग, नासिक, वर्धा-चंद्रपूर-गडचिरोली, अमरावती, धाराशिव-लातूर-बीड, परभणी-हिंगोली और छत्रपति संभाजीनगर-जालना सीट पर भी चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा।
  • स्थानीय निकायों के मौजूदा सत्ता समीकरणों का सीधा असर इन चुनावों के परिणामों पर पड़ना तय माना जा रहा है। राज्य में विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव की तैयारी चल रही है। वहीं पिछले महीने संपन्न हुए विधान परिषद की 10 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए थे। क्योंकि इन सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
  • निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में भाजपा के सुनील कर्जतकर, माधवी नाईक, संजय भेंडे, विवेक कोल्हे, प्रमोद जठार और प्रज्ञा सातव शामिल हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) से नीलम गोर्ह, बच्चू कडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) से जीशान सिद्दीकी और महाविकास अघाड़ी की ओर से अंबादास दानवे विजयी घोषित किए गए हैं।

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार