हिंगना में मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी तेज: घर-घर सर्वे व सोसायटी कैंप लगाकर मैपिंग बढ़ाने के निर्देश

Nagpur Voter Revision Drive: हिंगना तहसील कार्यालय में एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर व्यापक वोटर मैपिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
Preparations for Voter Revision Intensify in Hingna: Directives Issued to Boost Mapping Through Door-to-Door Surveys and Society Camps
हिंगना विधानसभा, मतदाता पुनरीक्षण, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Voter Mapping Campaign: हिंगना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50-हिंगना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एसआईआर कार्य के संदर्भ में तहसील कार्यालय में मतदाता पंजीकरण अधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंगपते की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में तहसीलदार नितिन गोहणे, नायब तहसीलदार रंजना मडावी, खंडविकास अधिकारी संदीप गोलशलवर, सभी नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अधिकारी, साथ ही तहसील के सभी सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, बी.एल.ओ. तथा सभी राजनीतिक दलों के बी.एल.ए. उपस्थित थे।

उपस्थित सभी को मैपिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन और आवश्यक निर्देश दिए गए। 10 मई 2026 के बाद कभी भी महाराष्ट्र में विशेष सघन पुनरीक्षण लागू होने की संभावना को देखते हुए, अधिक से अधिक शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर तथा सोसायटी में शिविर आयोजित कर व्यापक स्तर पर मैपिंग करने के निर्देश दिए गए।

अभियान में सक्रिय भागीदारी करें

विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की गई कि ये अपनी मतदाता सूची में नाम का मैपिंग संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बी.एल.ओ. के पास कराकर सूची को अद्यतन कनाएं। साथ ही मतदाताओं के नामों की खोज के लिए सभी राजनीतिक दल, उनके बी.एल.ओ. सामाजिक संस्थाएं और नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि त्रुटिरहित और सटीक मतदाता सूची तैयार की जा सके ऐसा आह्वान एसडीओ वंदना सवरंगपते ने किया, एसआईआर कार्यक्रम कुल तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, इसके अंतर्गत प्रत्येक मतदाता को अपने नाम का मैपिंग वी।एल।ओ। के माध्यम से कराना आवाश्यका है।

अधिक पारदर्शी सूची

मतदाता सूची में सटीक जानकारी सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। जिन मतदाताओं के फोटो अस्पष्ट या गलत हैं, वे संबंधित बी.एल.ओ. के पास नवा रंगीन फोटो जमा करें। सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके लिए नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

इसलिए हिंगना विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करें और इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं इस सघन पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूचों की त्रुटियां दूर होंगी और आगामी चुनाव के लिए अधिक पारदर्शी सूची उपलब्ध होगी ऐस्स विश्वास एसडीओ बंदना सवरंगपते ने व्यक्त किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com