Maharashtra Monsoon Arrival: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 6 जून तक कोंकण पहुंच सकता है मानसून

Maharashtra Monsoon Arrival Konkan News: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय पर आगे बढ़ने का अनुमान जताया है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते 6 जून तक कोंकण में मानसून पहुंचने की संभावना है।
Maharashtra Monsoon Arrival Konkan IMD
महाराष्ट्र मानसून अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Monsoon Arrival Konkan IMD: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की है। अनुकूल मौसम के चलते मानसून के 6 जून को कोंकण में पहुंचने की उम्मीद है। जिससे राहत मिलेगी।

अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह पर आगे बढ़ने की संभावना है। इसलिए, केरल और राज्य में भी मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश कर जाएगा, इसके बाद, मानसून देश के प्रवेश द्वार केरल में 31 मई तक पहुंच जाएगा।

जल्द ही केरल में आगमन की तारीख हो सकती है जारी

इस वर्ष मानसून के आगमन के दौरान बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में कोई चक्रवात नहीं बना। जिसके मानसून बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकता कारण है। आईएमडी 2005 से सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करके केरल में मानसून के आगमन की तारीख की भविष्यवाणी कर रहा है। सप्ताह के अंत तक अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। महाराष्ट्र में 15 मई तक कई स्थानों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि राज्य में तापमान 18 मई तक उच्च बना रहेगा।

महाराष्ट्र में अभी बढ़ेगी गर्मी

हालांकि मानसून की आहट के बीच फिलहाल महाराष्ट्र में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 मई तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

इसके अलावा 18 मई तक तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून से पहले उमस और गर्मी दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com