महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल

MLC Seats Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 खाली सीटों पर अगले हफ्ते चुनाव की घोषणा हो सकती है। स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब चुनावी रास्ता साफ हो गया है। जानें किन जिलों में होगा मुकाबला।
Preparations Underway for a Major Showdown over 17 Seats in the Maharashtra Legislative Council; Election Bugle May Sound Next Week
सांकेतिक फोटो (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Updated on

Maharashtra Vidhan Parishad Election: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर चुनावी हलचल तेज होने वाली है। राज्य में 17 विधान परिषद सीटों पर अगले सप्ताह चुनाव घोषित होने की संभावना है। ये 17 सीटे राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर न होने के कारण पिछले लगभग ढाई वर्षों से खाली पड़ी हैं। लेकिन हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकायों के चुनावों के बाद स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विधान परिषद की इन 17 सीटों पर चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

विधान परिषद की कुल 78 सीटों में से 22 सदस्य स्थानीय निकायों द्वारा चुने जाते हैं, जिनमें से वर्तमान में 17 सीटें रिक्त हैं। अगले सप्ताह चुनाव आयोग इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। तो वहीं एक तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों में किसे उम्मीदवारी मिलती है, इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारी के लिए इच्छुकों के प्रयास भी जोर पकड़ने लगे हैं।

नियमों की शर्त हुई पूरी

निर्वाचन नियमों के मुताबिक, स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए कुल मतदाताओं में से कम से कम 75 प्रतिशत मतदाताओं की उपलब्धता अनिवार्य होती है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब यह तकनीकी शर्त पूरी हो गई है।

इन प्रमुख क्षेत्रों में होगा चुनाव

आगामी चुनाव महाराष्ट्र के विभिन्न महत्वपूर्ण जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें सोलापुर, अहिल्यानगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सतारा, नांदेड़, यवतमाल, पुणे और नागपुर जैसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा भंडारा-गोंदिया, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, वर्धा-चंद्रपूर-गडचिरोली, अमरावती, धाराशिव-लातूर-बीड, परभणी-हिंगोली और छत्रपति संभाजीनगर-जालना सीट पर भी चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। स्थानीय निकायों के मौजूदा सत्ता समीकरणों का सीधा असर इन चुनावों के परिणामों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

10 सीटों पर निर्विरोध हुए थे चुनाव

राज्य में विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव की तैयारी चल रही है। वहीं पिछले महीने संपन्न हुए विधान परिषद की 10 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए थे. क्योंकि इन सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में भाजपा के सुनील कर्जतकर, माधवी नाईक, संजय भेंडे, विवेक कोल्हे, प्रमोद जठार और प्रज्ञा सातव शामिल हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) से नीलम गोर्हे और बच्चू कडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) से जीशान सिद्दीकी और महाविकास अघाड़ी की ओर से अंबादास दानवे विजयी घोषित किए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com