मंत्री कार्यालयों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई (सोर्स: AI)
मुंबई

महाराष्ट्र में मंत्री कार्यालयों से 625 कर्मचारियों की छुट्टी, अतिरिक्त नियुक्तियों पर सरकार ने कसा शिकंजा

Maharashtra Minister Offices Employee Action: मंत्री कार्यालयों में नियमों के खिलाफ नियुक्त 625 अधिकारी-कर्मचारियों को मूल विभागों में भेज दिया गया। मंत्रालय प्रवेश फेस एंट्री भी बंद होगी।

आलोक उमाकृष्ण

625 Employees Sent Back To Parent Departments: मंत्री कार्यालयों में नियमों के खिलाफ काम कर रहे 625 अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर उनके मूल विभागों में भेज दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के 25 अगस्त के आदेश के अनुसार यह कार्रवाई की गई है। इनमें निजी सचिव, विशेष कार्य अधिकारी, निजी सहायक, लिपिक और चपरासी समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

मंत्रालय प्रवेश भी बंद होगा

कार्यवाही के बाद संबंधित कर्मचारियों के मंत्रालय प्रवेश पहचान पत्र जमा कराने और चेहरे से पहचान कर प्रवेश देने की सुविधा बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन कर्मचारियों की नियुक्ति अस्थायी रूप से दूसरे विभाग से बुलाकर या मौखिक आदेश के आधार पर की गई थी। सरकारी नियमों में इस तरह की नियुक्ति का प्रावधान नहीं है।

मंजूर पद 904, अतिरिक्त नियुक्तियां 625

मुख्यमंत्री सचिवालय और मंत्रियों के कार्यालयों के लिए कुल 904 पद मंजूर हैं। इनमें 549 पदों पर अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई हैं, जबकि 355 पद अभी भी रिक्त हैं। इसके बावजूद मंजूर पदों की संख्या से अधिक कर्मचारियों को मंत्री कार्यालयों में तैनात किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कई कर्मचारियों को नियमों से हटकर दूसरे विभागों से अस्थायी रूप से बुलाया गया था। अतिरिक्त नियुक्तियों के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर उनके मूल विभागों में भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे मंत्री कार्यालयों में अनधिकृत नियुक्तियों पर रोक लगने की उम्मीद है।

कुछ कार्यालयों की रिपोर्ट बाकी

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कार्यालयों से संबंधित रिपोर्ट अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। इसके अलावा वन मंत्री गणेश नाईक और स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे के कार्यालयों की रिपोर्ट भी लंबित बताई गई है।

इन रिपोर्टों के मिलने के बाद संबंधित कार्यालयों में स्वीकृत पदों और वास्तविक नियुक्तियों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। 4 जनवरी 2025 के सरकारी निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए 164 पद, उपमुख्यमंत्री कार्यालय के लिए 72 पद मंजूर किए गए हैं।

वहीं मंत्री कार्यालय के लिए 16 और राज्य मंत्री कार्यालय के लिए 14 पद स्वीकृत हैं। अब अतिरिक्त नियुक्तियों की जांच के बीच इन कार्यालयों की रिपोर्ट पर भी नजर बनी हुई है।

राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी